अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा से इस समय बहुत से कॉलेज संबद्ध है। इसी कड़ी में बुढार, जयसिंहनगर एवम जैतपुर कॉलेजो में एक साथ कुलपति का पुतला दहन किया गया। कुलपति के पुतला दहन में महाविद्यालय के सामान्य छात्र छात्राएं रहे। लगातार फीस बढ़ोत्तरी से छात्र छात्राओं में असंतोष का माहौल है। पुतला दहन का कारण कुछ इस प्रकार है– अंतिम वर्ष वालो के पूर्व 2450 रु शुल्क लग रहे थे जो अचानक बढ़ाकर 3450 कर दिया गया इस प्रकार से गड़बड़िया लगातार विवी के द्वारा सामने आ रही है। बुढार कॉलेज में थर्ड सेमेस्टर का पूर्व में गड़बड़ी की गई जहां पहले 2200 रु शुल्क लिया गया। बाद में 1650 कर दिया गया जिसमे से अधिक शुक्ल लगे छात्रों का शुक्ल भी वापस नहीं किया गया। फर्स्ट सेमेस्टर के कई छात्रों का समय पर इनरोलमेंट जनरेट नही किया गया और परीक्षा के 1 दिन पूर्व इनरोलमेंट जनरेट कर 8000 रु लेट फीस लिया जा रहा है और ये सभी समस्या जयसिंहनगर और जैतपुर कॉलेजों का भी है अतः महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं में इन सभी समस्याओं को लेकर आक्रोश है।


0 टिप्पणियाँ