शहडोल - जिले के बुढार के समीप ग्राम चिटुहला के किसान व्यक्ति के द्वारा बिजली विभाग के द्वारा लाइन काटने के विरुद्ध जनसुनवाई में कलेक्टर को शिकायत पत्र दिया है , आपको बता दे की किसान द्वारा सम्पूर्ण बिल जमा करने के बावजूद भी बुढार विद्युत विभाग द्वारा कनेक्शन काट दिया गया , शिकायत पत्र में जानकारी देते हुए किसान ने बताया की विद्युत विभाग की इस अनदेखी कार्यवाही के कारण उनको पिछले 4 से 5 माह से लगातार सिंचाई के लिए पानी की एक एक बूंद के लिए भटकना पड़ रहा है, किसान ने कार्यवाही की मांग करते हुए कहा की मेरे द्वारा लगातार शिकायत पूर्व में की जा चुकी है किन्तु आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नही हुई है ,जिस कारण से मैं मानसिक रूप से भी प्रताड़ित महसूस कर रहा हूँ,उन्होंने आगे मांग की है की उनका किसान फीडर पम्प जल्द से चालू करवाया जाए नही तो मुख्यमंत्री तक शिकायत करने के लिए मैं परिवार सहित जाऊँगा।

0 टिप्पणियाँ