Ticker

6/recent/ticker-posts

ट्रूबा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स ने शिक्षक एवं पत्रकारो का सम्मान समारोह आयोजित किया

शहडोल - ट्रूबा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स भोपाल द्वारा होटल लेवल वन शहडोल में शिक्षक-पत्रकार सम्मान समारोह अयोजित किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमति उर्मिला कटारे अध्यक्ष नगर पालिका शहडोल, कुलदीप निगम उप-अध्यक्ष नगर पालिका  द्वारा शिक्षको एवं पत्रकारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमति उर्मिला कटारे, कुलदीप निगम  ने सभी शिक्षको को धन्यवाद किया जिन्होंने इस महामारी में भी अपने छात्र/छात्राओं को अच्छी शिक्षा प्रदान की। उर्मिला कटारे , कुलदीप निगम जी ने पत्रकारों का धन्यवाद किया जिन्होंने अपनी जान की परवाह करे बैगर इस महामारी की हमे उचित जानकारी दी। मा.अतिथि जी ने उन सभी छात्र/छात्राओं  को भी बधाई दी जिन्होंने बारवी परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ठ स्थान प्राप्त किया एवं प्रवीण सूची में अपना नाम दर्ज  कराया एवं शहडोल शहर का नाम रोशन किया। मा.अतिथि ने ट्रूबा संस्था के संचालक श्री धर्मेन्द्र रघुवंशी जी का भी धन्यवाद किया जिनके मार्गदर्शन से आज ट्रूबा समूह के छात्र/छात्राओं अच्छी शिक्षा प्राप्त कर रहे है एवं आज विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों में चेयनित है जो की ना सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी अच्छी बहुराष्ट्रीय कंपनियों में पदस्थ है एवं ट्रूबा संस्था और देश का नाम रोशन कर रहे है। शहडोल शहर के छात्रों का उत्कृष्ठ परीक्षा परिणाम को देखते हुए ट्रूबा ग्रुप के संचालक श्री धर्मेन्द्र रघुवंशी जी उन्हें बधाई दी एवं इंजीनियरिंग की नई शाखाओं के बारे में बताया एवं  संचालक ट्रुबा ग्रुप द्वारा घोषणा की जो छात्र/छात्रा ने अपनी कड़ी मेहनत से उत्कृष्ठ स्थान हासिल किया और ट्रूबा ग्रुप में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते है उन  छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए संस्था की ओर से  छात्रवृत्ति दी जाएगी। कार्यक्रम में ट्रूबा संस्था के संचालक श्री धर्मेन्द्र रघुवंशी, प्रो. सुनील मालवीय, प्रो.नीलेश राय मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ