अनूपपुर - जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक विगत दिनों कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सहायक संचालक शिक्षा के साथ ही विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अनूपपुर, जैतहरी, पुष्पराजगढ़ के साथ ही संबंधित जन उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने संचालित योजनाओं की समीक्षा की तथा निर्देशित किया कि जिले में संचालित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल जो शिक्षक विहीन है उनकी सूची तैयार कर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने जिला अंतर्गत संचालित संस्थाओं में विगत वर्ष के लक्ष्य अनुसार प्रवेष की कार्यवाही शत-प्रतिशत किए जाने व राज्य सरकार द्वारा छात्रों को निर्धारित छात्रवृत्ति की दर तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिला अंतर्गत संचालित हाईस्कूल, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भवन जिनका निर्माण कार्य भूमि आवंटन के अभाव में रुका है। उसकी जानकारी देने तथा भूमि आवंटन के पश्चात आवंटन के अभाव में भवनों के निर्माण हेतु राशि आवंटन हेतु वरिष्ठ कार्यालय को पत्र लेख करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सुश्री मीना ने जनजातीय कार्य विभाग की आवास भत्ता योजना की स्वीकृति भुगतान की कार्यवाही शत-प्रतिशत पूर्ण करने, बस्ती विकास योजना के प्रकरण प्रस्तुत करने, लंबित अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरणों के निराकरण हेतु पदों की जानकारी प्रस्तुत करने व जिन प्रकरणों में पद रिक्त नहीं है। ऐसे प्रकरणों को विभागाध्यक्ष को भेजे जाने जिला अंतर्गत शैक्षणिक संस्थाओं में रिक्त पदों के विरुद्ध नियमानुसार अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था किए जाने, जिले में पूर्व वर्ष में संचालित स्मार्ट क्लास, कोचिंग, पीएससी कोचिंग का संचालन पुनः प्रारंभ करने, बैगा आहार अनुदान योजनांतर्गत लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किए जाने तथा भुगतान कराने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर सुश्री मीना ने वनाधिकार अधिनियम के अंतर्गत लंबित दावों का समयावधि में निराकरण किए जाने के निर्देश भी दिए गए।

0 टिप्पणियाँ