Ticker

6/recent/ticker-posts

थाना कोतमा में इंस्पेक्टर बृजेश पांडे का बोलबाला रिश्वत न मिलने पर ब्याज एक्ट का झूठा मामला कर दिया दर्ज हुई पुलिस अधीक्षक से शिकायत

अनूपपुर - पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल से कोतमा थाना प्रभारी एवं ए.एस.आई. बृजेश पाण्डेय द्वारा झूठा मुकदमा कर्ज एक्ट 3/4 मे फंसाए जाने की हुई शिकायत।

मामला वाहन क्रय विक्रय का है, मुरली सोनी पिता द्वारिका सोनी कोतमा द्वारा संजय कुमार गुप्ता पिता- स्व.अभरीलाल गुप्ता वार्ड क्र. 06 कोतमा से महिन्द्रा वाहन एम.पी.65 जी.ए.2076, दिनांक 15.06.202 1 कोटेशन रेट के अनुसार 15.06.20 21 को रजिस्टर्ड अनुबंध पत्र द्वारा 5,04000/ (पांच लाख चार हजार रु.) मे बिना ब्याज के वाहन क्रय किया था। मुरली सोनी ने भुगतान राशि 30,700/ (तीस हजार सात सौ रु.) नहीं दिया। बिना फिटनेस के वाहन का उपयोग किया, वाहन का एक्सीडेन्ट हुआ जिसमे 63362/ रु. का खर्च हुआ। वाहन को संजय गुप्ता के घर के बाहर फेककर चला गया, फिर उसे अपने घर बुलाकर भुगतान हेतु 27.05.2021 को चेक 41,500/ रु. दिया। खाते मे पैसे न होने के कारण चेक बाउंस हो गया। जिसकी शिकायत कोतमा थाना मे 05.06.2021 को किया एवं 28.06.2021 को अधीक्षक महोदय अनूपपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी कोतमा मे किया। मुरली सोनी द्वारा झूठी शिकायत 16.06.2021 को किया गया। इस शिकायत पर इंस्पेक्टर बृजेश पाण्डेय द्वारा संजय गुप्ता से रिश्वत 40,000/ रु. की मांग की गई थी रिश्वत नहीं दिया तो संजय गुप्ता और बिना किसी शिकायत के संजय गुप्ता के बड़े भाई ओम प्रकाश गुप्ता को भी शामिल कर दोनो के ऊपर कर्ज एक्ट 3/4 लगा दिया गया इंस्पेक्टर बृजेश पाण्डेय द्वारा संजय गुप्ता पिता स्व. अभरीलाल गुप्ता निवासी कोतमा एवम ओमप्रकाश गुप्ता दोनो भाइयों को मानसिक एवं आर्थिक ष्प से प्रताड़ित किया गया। रिश्वत न देने के कारण इंस्पेक्टर बृजेश पाण्डेय का कहना है कि क्रय मूल्य ऋण बिक्रय मूल्य बराबर ब्याज होता है इस कारण तुम्हारे ऊपर कर्ज एक्ट लगा दिया गया है वही संजय गुप्ता द्वारा सीएम हेल्पलाइन की शिकायत भी बृजेश पाण्डेय द्वारा दबाव बनाकर वापस करवा दी गई।

शिकायतकर्ता - ओम प्रकाश गुप्ता पिता- स्व. अभरीलाल गुप्ता वार्ड क्र. 06 कोतमा जिला अनूपपुर (म.प्र.)




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ