शहडोल - आज दिनांक 14 मार्च, 2024 को, स्वास्थ्य विभाग द्वारा विकासखंड सोहागपुर के अंतर्गत ग्राम सिंहपुर में एक कीटनाशी मच्छरदानी रिप्लेसमेंट के वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को मच्छर जनित रोगों से बचाना था। वितरण हेतु 23600 का लक्ष्य रखा गया था जिसमें 95% से अधिक की मच्छरदानी का वितरण कर दिया गया है।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम की अध्यक्षता यादवेंद्र पांडे जी, उप सरपंच सिंहपुर ने की। स्वागत भाषण रावेंद्र शर्मा द्वारा दिया गया। मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विधायिका, मनीषा सिंह मरावी ने किया। कार्यक्रम के दौरान, मच्छरदानी के उपयोग के महत्व पर प्रकाश डाला गया। मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए अन्य उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉक्टर ए के लाल जी ने मच्छरदानी रिप्लेसमेंट वितरण कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल द्विवेदी जी ने मच्छरदानी के उपयोग के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर सुनील स्थापक ने मच्छरदानी के उपयोग और बीसीजी टीकाकरण के बारे में आवश्यक जानकारी साझा की।
विशिष्ट अतिथि रही विधायिका मनीषा सिंह जयसिंह मरावी, जनपद सदस्या मधु श्रीवास्तव वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल द्विवेदी, सुनील शर्मा, गिरीश श्रीवास्तव उप सरपंच सिंहपुर यादवेंद्र पांडे वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉक्टर ए.के. लाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. आरके शुक्ला जी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, हनुमान प्रसाद नामदेव जिला मलेरिया अधिकारी, डॉक्टर सुनील स्थापक, मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी, रावेंद्र शर्मा, आशुतोष त्रिपाठी, रोहित सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, मुकेश कछवाहा सहित अन्य नागरिक मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ