शहडोल - थाना जयसिंहनगर में दिनांक 14.01.23 को फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 20/23 धारा 353,307,429,34 भादवि पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 एवं मध्य प्रदेश गोवंश प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4,6,6 / 9,6a / 9, 9 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । दौरान विवेचना दिनांक 10.02.23 को एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था एवं एक आरोपी जिसका नाम अनुज सिंह पिता प्रदीप सिंह वैश्य उम्र 26 साल नि कपसा थाना चोरहटा जिला रीवा है, घटना दिनांक से फरार था। जिसे आज दिनांक 14.03.23 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी जयसिंहनगर निरीक्षक विनय सिंह गहरवार के नेतृत्व में उनि0 विजेन्द्र मार्को, प्रीति कुशवाहा, सउनि० अवध पाण्डेय, महेन्द्र शुक्ला, प्रआर० नारेन्द्र सिंह, आर0 रोहित, तुलसीराम, लालमन सिंह एवं उदय की सराहनीय भूमिका रही ।.jpeg)
0 टिप्पणियाँ