Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा मंडल महामंत्री के घर पुलिस द्वारा अवैध कोरेक्स को लेकर छापेमारी की गई

जयसिंहनगर - भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री के घर में पुलिस का छापा वायरल वीडियो में मंडल महामंत्री पुलिस के साथ मारपीट करते नजर आए जयसिंहनगर पुलिस कप्तान श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा गठित अवैध मादक पदार्थों के तस्करी को रोकने हेतु टीम के द्वारा जयसिंहनगर थाना अंतर्गत कतीरा ग्राम पंचायत खुशरवाह ग्राम में शहडोल रीवा मार्ग पर स्थित सदगुरु किराना स्टोर पर डीएसपी सोनाली गुप्ता के निर्देशन पर पुलिस दल द्वारा अवैध कोरेक्स को लेकर छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान भााजपा मंडल महामंत्री एवं उसके परिवार द्वारा पुलिस से छीना झपटी एवं मारपीट की गई जिसका वीडियो वायरल हो रहा है बताया जाता है कि कई दिनों से जयसिंहनगर एवं आसपास नशीली दवा एवं मादक पदार्थों का तस्करी तेजी से हो रहा था जिसकी शिकायत नगर के प्रबुद्ध जनों द्वारा कई बार जिला प्रशासन से समाचार पत्र के माध्यम से किया गया जिससे जिला प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए छापामार कार्यवाही की गई कार्यवाही में बताया जाता है कि अन्य जगह से 50 शीशी सिरप जप्त की गई उक्त सिरप का सौदा किया गया था सौदे की राशि फोन पर एवं नगद किया गया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंडल महामंत्री के ऊपर कार्यवाही होने से बचाने के लिए राजनैतिक दबाव एवं प्रशासनिक दबाव डाला गया जिससे केवल मंडल महामंत्री के छोटे भाई प्रभांशु गुप्ता पिता सुभाष गुप्ता को आरोपी बनाया गया बाकी संलग्न लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है बताया जाता है कि राजनैतिक दल की आड़ में कुछ कथित नेताओं द्वारा अवैध तस्करी एवं रेत के अवैध कारोबार में संलग्न है 

नगर निरीक्षक श्री नरपत सिंह धुर्वे ने बताया की कार्यवाही की गई एवं एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, 50 शीशी सिरप भी जप्त की गई है, कार्यवाही अभी जारी है इसलिए विस्तार से जानकारी नहीं दी जा सकती।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ