Ticker

6/recent/ticker-posts

जिले के 06 पुलिस अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर सम्मान पूर्वक दी गई विदाई

शहडोल - पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा जिले के 06 पुलिस अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर सम्मान पूर्वक विदाई दी गयी। आज दिनांक 02.08.21 को उनि. लवलेश पाण्डेय, सउनि. हर्षलाल तिवारी, सउनि. मेवा सिंह राजपूत, सउनि. जगदीश सिंह, प्रआर. जितेन्द्र सिंह एवं प्रआर. छोटेलाल सोनवानी जो दिनांक 31.07.21 को सेवानिवृत्त हुये थे का आज दिनांक को पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री अवधेश कुमार गोस्वामी द्वारा विदाई सम्मान समारोह के दौरान साल, श्रीफल, फूलमाला, प्रशस्ति पत्र व शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया। विदाई सम्मान समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल मुकेश वैश्य, उप पुलिस अधीक्षक (महिला प्रकोष्ठ) सोनाली गुप्ता, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) अखिलेश तिवारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालयीन स्टाफ एवं अन्य पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त के परिवारजन उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ