भोपाल - महाराष्ट्र को छोड़ शेष तीन प्रतिबंधित राज्यों में बसों का आवागमन प्रारंभ: परिवहन मंत्री श्री Govind Singh Rajput
परिवहन एवं राजस्व मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण कारण बसों के आवागमन के लिए प्रतिबंधित चार राज्यों में से महाराष्ट्र को छोड़कर राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्यों की सीमाओं पर बसों का आवागमन प्रारंभ कर दिया गया है। महाराष्ट्र की सीमा पर बसों का आवागमन फिलहाल 22 जून तक प्रतिबंधित रखा गया है।
![]() |
| परिवहन एवं राजस्व मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत |
मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण इन राज्यों में आवागमन 15 जून तक के लिए प्रतिबंधित किया गया था। राज्य शासन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर 3 राज्यों से प्रतिबंध हटा लिया गया है ।उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति के आधार पर 22 जून के बाद बसों के संचालन पर निर्णय लिया जा सकेगा।


0 टिप्पणियाँ