Ticker

6/recent/ticker-posts

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सिविल सर्जन के खिलाफ 14 अक्टूबर को करेगी प्रदर्शन

शहडोल - गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने कलेक्टर की उदासीनता और सिविल सर्जन की तानाशाही के खिलाफ 14 अक्टूबर, 2024 को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं जन आंदोलन आयोजित करने का निर्णय लिया है। पार्टी का मानना है कि यह प्रदर्शन क्षेत्र की जनता की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करेगा।

इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (विधायक पाली तानखार, छत्तीसगढ़) और प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश के पदाधिकारी और लगभग दस हजार लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री तेज प्रताप सिंह उइके, प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश सदस्यता प्रभारी (मध्य प्रदेश) करेंगे।

यह जन आंदोलन सिविल सर्जन डॉ. जी.एस. परिहार को हटाने और महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों और अपराधों की न्यायिक जांच की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है। पार्टी का आरोप है कि जिला चिकित्सालय में व्यापक भ्रष्टाचार है और सिविल सर्जन को दंडित नहीं किया गया है।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने स्पष्ट किया है कि जब तक सिविल सर्जन को हटाकर दोषियों को दंडित नहीं किया जाता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

बता दें कि जिला अस्पताल में महिला चिकित्सक के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आने के बाद गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और आदिवासी जन सैलाब ने प्रदेश सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ