Ticker

6/recent/ticker-posts

बाघ के हमले में मृतक बालिका के परिजनों को 4 लाख आर्थिक सहायता मुहैया कराई गई

शहडोल - मंगलवार शाम को बाघ के हमले में मृतक जयसिंहनगर के वन परीक्षेत्र करकी के धीवर में 9 वर्षीय बालिका पूनम सिंह की दुखद मृत्यु हो गई थी। बाघ के हमले की सूचना एवं बालिका की मृत्यु की जानकारी मिलने पर वन विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी तथा वन्य पशु जनहानि योजना के अंतर्गत मृतक बालिका के परिजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मुहैया कराई वहीं जनजाति कल्याण विभाग द्वारा 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता मुहैया कराई गई। उक्त जानकारी उत्तर वन मंडल शहडोल के वन मंडल अधिकारी श्री गौरव चौधरी द्वारा दी गई।

बता दे की मंगलवार शाम को जयसिंहनगर के वन परीक्षेत्र करकी के धीवर में 9 साल की बच्ची पूनम अपने परिजनों के साथ खेत में खेल रही थी परिजन खेत में फसल काट रहे थे इसी दौरान बाघ ने बच्ची पर हमला कर दिया, जिससे बच्ची की मौत हो गई है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ