शहडोल - दिनांक 17.02.2022 को फरियादी संतोष द्विवेदी पिता स्व. श्री रामशोभित द्विवेदी उम्र 45 वर्ष ग्राम देवरी पुलिस चौकी केशवाही थाना बुढार जिला शहडोल (म.प्र) का लिखित शिकायत आवेदन पत्र देकर रिपोर्ट लेख कराया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में इसका लडका सत्येंद्र द्विवेदी पिता संतोष द्विवेदी निवासी देवरी के नाम से प्रधान मंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान बनवाने हेतु लगभग 146000/- रूपये स्वीकृत हुई थी जो सचिव अजय त्रिपाठी निवासी देवरी द्वारा छलपूर्वक उक्त रकम प्रधामंत्री आवास का इसका राशि हडप लिया है। जिस पर केशवाही पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के कब्जे से गबन की गई कुछ राशि से खरीदी गई अल्टो कार जो उपरोक्त अपराध में एवं घटना में प्रयुक्त कम्प्यूटर, मॉनीटर, सीपीयू आदि जप्त किया गया है, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय बुढार पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में एसडीओपी धनपुरी राघवेन्द्र द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बुढार निरी. राजेशचन्द्र मिश्रा के नेतृत्व मे चौकी प्रभारी उनि. एस. एल तिवारी, सउनि रामेश्वर पाण्डेय, प्र. आर.धर्मेंद्र सिंह, आर.पार्थ चौधरी, आर. रामकिशोर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
0 टिप्पणियाँ