Ticker

6/recent/ticker-posts

गोहपारू पुलिस ने हत्या के आरोपी को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया

गोहपारू - दिनांक 23.10.21 को थाना गोहपारू क्षेत्रांतर्गत फरियादी जयभान सिंह उर्फ गुड्डा सिहं पिता भगवत सिहं उम्र 35 वर्ष निवासी बरमनियां थाना गोहपारू का थाना आकर बताया कि उसके गांव में 300 रूपये मजदूरी को लेकर विवाद हो गया था जिसमें सुनील परस्ते पिता धन्नूलाल परस्ते ने राजूप्रसाद चौधरी को लोहे की रॉड से मारा, जिसमें गोहपारू पुलिस द्वारा हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्यवाही करते हुए हत्या के आरोपी सुनील परस्ते को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोहपारू निरीक्षक दयाशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में उ0नि0 बृजेन्द्र सिंह मार्को, स0उ0नि0 जयवली सिंह, आर0 गुरूदयाल सिंह एवं आर0 कमल मौर्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ