गोहपारू - युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनुपम गौतम के मार्गदर्शन मे एनएसयूआई प्रदेश सचिव हेमंत शर्मा जी के नेतृत्व में शासकीय महाविद्यालय गोहपारू प्राचार्य डॉ मंगल सिंह को महाविद्यालय के निम्नलिखित समस्याओं से अवगत कराया गया,
01. महाविद्यालय भवन कक्षा की हालत जर्जर हो गई है जिसे जल्द से जल्द मरम्मत करवाया जाएl
02. महाविद्यालय में प्रसाधन नहीं बनाया गया है महिला एवं पुरुष के लिए प्रथक प्रथक प्रसाधन बनाया जाए l
03. महाविद्यालय में पेयजल की उचित व्यवस्था कराई जाए
04. महाविद्यालय में गर्ल्स कॉमन रूम नहीं बनाया गया है बनवाया जाए
05. महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के लिए प्रयोगशाला नहीं है इसकी भी व्यवस्था कराई जाए
06. महाविद्यालय परिसर में जनरेटर की आवश्यकता है जल्द से जल्द पूरा किया जाए 07. महाविद्यालय में छात्रों को पुस्तकालय की व्यवस्था कराई जाए
08. महाविद्यालय परिसर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए
09. महाविद्यालय में कक्षाओं की व्यवस्था कराई जाए एवं स्टाफ रूम की व्यवस्था कराई जाए हॉस्टल की व्यवस्था कराई जाए l
उक्त बिंदुओं से अवगत करा कर ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें उपस्थित युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अतुल तिवारी महासचिव निशांत जोशी युवा कांग्रेस के नेता नितेश मिश्रा, रोहित तिवारी प्रियेश पांडे अंकित पांडे दीपक यादव मोहम्मद राहिब शिवम गुप्ता, मोहन अहिरवार, विकास चर्मकार, अंकुर साहू राहुल सेन एवं महाविद्यालय के अनेक छात्र उपस्थित थे ।



0 टिप्पणियाँ