बुढार - थाना बुढार क्षेत्रांतर्गत दिनांक 29.09.21 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि सोन नदी बटलीघाट में कुछ लोग रेत का अबैध उत्खन्न एवं परिवहन कर रहे है। जिस पर बुढार पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताये अनुसार सोन नदी बटलीघाट में जाकर देखा तो जे.सी.बी., हाईवा एवं दो डग्गियों से सोन नदी से रेत का अवैध उत्खन्न कर रहे है। संयुक्त टीम द्वारा घेराबंधी डग्गी वाहन कं. एम.पी.18जी.ए. 5179, डग्गी कं. एम.पी.18 जी.ए. 4368 का चालक, हाईवा कं. एम.पी. 65 एच. 0146 का चालक राजेन्द्र सिंह पिता जयबीर सिंह निवासी सरई जिला अनूपपुर से पूछताछ करने पर वताये कि वे लोग दादू सिंह उर्फ रमेश सिंह निवासी बुढार एवं विराट गर्ग निवासी शहडोल के कहने पर रेत उत्खन्नित एवं परिवहन कर रहे है। डग्गी वाहन कं. एम. 18 जी.ए. 5179 के पीछ नम्बर प्लेट की जगह एम.पी. 18 जी.ए. 7051 एवं डग्गी कं. एम.पी. 18 जी.ए. 4368 के पीछे एम.पी. 18 जी.ए. 8053 अंकित होना पाया गया। खनिज विभाग के लेखों के अनुसार बटलीघाट सोन नदी में कोई रेत खदान बैधानिक रूप से स्वीकृत नहीं है। उपरोक्त लोगों के द्वारा छलपूर्वक नम्बर लेख कर अबैध रेत उत्खन्न एवं परिवहन करते पाये जाने से उक्त कृत्य भा.द.वि एवं खनिज अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में राजस्व निरीक्षक प्रभात पट्टा, हमराह स्टाफ संदीप जैसवाल, राजकुमार बैगा, निरी. थाना प्रभारी बुढार राजेशचन्द्र मिश्रा, प्र.आर. जवाहर सिहं आर. रंजीत सिंह, मयंक मिश्रा एवं जयकृष्ण चौबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
0 टिप्पणियाँ