Ticker

6/recent/ticker-posts

बुढार पुलिस ने 02 पिस्टल के साथ 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार

थाना बुढार के साथ की गई संयुक्त कार्यवाही दो पिस्टल बरामद एक सेन्ट्रो कार एवं 2 मोबाइल जप्त

विशेष टीम एवं पुलिस थाना बुढार के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर सूचना से प्राप्त कार नम्बर से दो युवकों को आते हुऐ देख, घेराबन्दी करते हए रोककर नियमानुसार तलाशी लेने पर कार चला रहे पंकज मिश्रा के कब्जे से एक पिस्टल एवं उसके साथी नरबद सिंह गौड के कब्जे से एक पिस्टल प्राप्त होने पर नियमानुसार पिस्टल एवं कार जप्ती की कार्यवाही की जाकर दोनो आरोपियों के विरूद्व थाना बुढार में आर्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

1. गिरफतार आरोपी पंकज कुमार मिश्रा पिता तुलसीप्रसाद मिश्रा उम्र 22 साल निवासी ग्राम बिरूहली तहसील बुढार थाना बुढार 

2. गिरफतार आरोपी नरबद सिंह गौड पिता अमोल सिंह गौड उम्र 27 साल निवासी ग्राम नोगोई पोस्ट बुढार थाना बुढार जिला शहडोल

आरोपियों की गिरफतारी में सहायक उप निरीक्षक अमित दीक्षित, अजीत सिंह चौहान, आरक्षक अभिषेक दीक्षित, विकास मिश्रा थाना बुढार के उप निरीक्षक एम पी अहिरवार और प्रधान आरक्षक जगतसिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ