Ticker

6/recent/ticker-posts

कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्र की दुकानों तथा घरों के बहार कचडा पाये जाने पर रुपये 500 से 1500 तक के जुर्माने का प्रावधान किया

उमरिया कलेक्टर महोदय श्री संजीव श्रीवास्तव जी के आदेशानुसार नगरीय क्षेत्र में दुकानों तथा घरों के बहार प्रथम बार कचडा पाये जाने पर रुपये 500 तथा दुसरी बार कचडा पाए जाने पर रुपये 1500 के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। 

आज दिनांक 03. 08.2021को नगर में स्वच्छता का जयजा लेने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकरी श्री एस. के. गढ़पाले अपनी नगर पालिका टीम के साथ निकले जिनमें सहायक राजस्व निरीक्षक श्री प्रदीप दूवेदी, श्री जीतेन्द्र तिवारी, श्री विनोद सोनी, साथ ही श स्वच्छता दरोगा श्री किशन भारती और सफाई कर्मी शामिल रहे 

  नगर पालिका द्वारा संजय मार्किट में नमन फूटवेयर, जय स्तम्भ रोड में S K Provision जूस पॉइंट में, गोलू समोसा में जयस्तम्भ में जनता फलूदा आइस क्रीम सेंटर तथा ज्वलामुखी गेट के पास R M मेंस वेयर तथा जनरल स्टोर में चलानी कार्यवाही की गई।

CMO द्वारा संजय मार्किट गांधी चौक से पुराना बस स्टैंड तक चलानी कार्यवाही की गई। साथ ही फुथपाथ को अवरोध कर दुकान लगाने वालोंं को समझाईश देकर अवरोध खाली कराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ