Ticker

6/recent/ticker-posts

गोहपारू पुलिस ने अवैध खनिज रेत से भरे 2 ट्रैक्टरो को किया जप्त

गोहपारू - थाना गोहपारू क्षेत्रांतर्गत दिनांक 20.08.21 को मुखबिर सूचना मिली कि दो ट्रैक्टर दोनों बिना नम्बर नीले रंग के पावरट्रक ट्रैक्टरों में अवैध रेत परिवहन कर भुरसी तरफ से आ रहे है। गोहपारू पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये मुखबिर के बताये स्थान तरफ जाकर देखा तो दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली में अवैध रेत लोड कर भुरसी तरफ से आ रहे थे। जिन्हें रोकवाकर चालकों से नाम पता पूछने पर प्रथम ट्रेक्टर के चालक ने अपना नाम विपेन्द्र कोल पिता अमृतलाल कोल उम्र 21 वर्ष निवासी लोढी का एवं दूसरे ट्रेक्टर के चालक ने अपना नाम अमृतलाल कोल पिता बैसाखू कोल उम्र 42 वर्ष निवासी लोढी का होना बताये। चालकों से रेत परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगने पर उन्होंने कोई बैध दस्तावेज नही होना बताया। जिस पर गोहपारू पुलिस द्वारा रेत लोड दोनों ट्रैक्टरों को थाना परिषर सुरक्षार्थ खडा किया गया। आरोपी दोनों चालक एवं दोनों वाहन मालिक राजकुमार पाठक पिता रामप्रसाद पाठक निवासी दुआरी थाना जयसिहंनगर एवं बृजबहादुर सिंह पिता रंजीत सिहं कवर निवासी लोढी थाना गोहपारू के विरुद्ध भादवि एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोहपारू निरीक्षक दयाशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में सउनि नदं कुमार कछवाहा, प्र0आर0 राजेन्द्र सिहं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ