Ticker

6/recent/ticker-posts

जयसिंहनगर पुलिस ने अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर को किया जप्त

जयसिंहनगर - थाना जयसिंहनगर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 15.07.21 को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर सूचना मिली कि एक ट्रैक्टर गोपालपुर रोड तुर्री नाला से नीले रंग का सोनालीका ट्रैक्टर में अवैध रेत लोड कर बिक्री करने हेतु ले जाने वाले है। जयसिंहनगर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये मुखबिर के बताये स्थान पहुंचकर देखा तो एक नीले रंग का सोनालीका ट्रैक्टर मय रेत लोड आते दिखा।जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे हमराह स्टाफ की सहयोग से पकडा गया ट्रैक्टर चालक से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम अर्जुन बैगा पिता प्रेमलाल बैगा उम्र 25 वर्ष निवासी सारिसताल थाना जयसिंहनगर का होना बताया। आरोपी चालक से रेत उत्खनन व परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मागने पर उसने नही होना बताया। जिस पर जयसिंहनगर पुलिस द्वारा ट्रैक्टर मय रेत को थाना परिसर सुरक्षार्थ खडा कराया गया। आरोपी चालक एवं वाहन मालिक हेतराम सिंह पिता जगदीश सिंह कंवर निवासी चंदेला के विरुद्ध भादवि एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जयसिहंनगर निरीक्षक राजेशचंद्र मित्रा के नेतृत्व में, स.उ.नि. महेन्द्र पाण्डेय, आर. शिशिर सिंह एव नीरज शुक्ला की महत्वपूर्णभूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ