Ticker

6/recent/ticker-posts

शहडोल: शीतलहर और घने कोहरे ने बढ़ाई ठिठुरन, यातायात की रफ्तार पड़ी धीमी

शहडोल - जिले में मौसम ने अचानक करवट ली है, जिससे समूचा अंचल भीषण ठंड की चपेट में आ गया है। पिछले 24 घंटों से शहडोल में हाड़ कपा देने वाली ठंड महसूस की जा रही है। सुबह से ही पूरा शहर और आसपास के ग्रामीण इलाके घने कोहरे की सफेद चादर में लिपटे नजर आए।

कोहरे का घनत्व इतना अधिक था कि दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के चलते सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं और जगह-जगह अलाव का सहारा लेते देखे जा रहे हैं, वही पारा लुढ़क कर 5° तक पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी कुछ दिनों तक तापमान में और गिरावट आने तथा शीतलहर के जारी रहने की संभावना है। प्रशासन ने नागरिकों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाव के लिए जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ