उमरिया - उमरिया जिले के घुनघटी चौकी क्षेत्र अंतर्गत सोन नदी के चकदेही घाट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। पिकनिक मनाने गए 8 युवाओं में से 4 युवा नदी के गहरे पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को नदी से बाहर निकाला गया।
पुलिस के अनुसार, मृतकों में दो सगी जुड़वां बहनें, पलक सिंह (19 वर्ष) और पायल सिंह (19 वर्ष), और दो लड़के, पंकज सिंह (20 वर्ष) और शशांक श्रीवास्तव (18 वर्ष) शामिल हैं। सभी मृतक शहडोल के रहने वाले थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर बाद, 8 युवाओं का समूह पिकनिक मनाने के लिए टिकरी सोन नदी के चकदेही घाट पहुंचा। इनमें से एक लड़की, पलक सिंह, नदी के किनारे फोटो खिंचवा रही थी, तभी उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में बहने लगी। उसे बचाने के लिए, उसके भाई पंकज सिंह और दो अन्य दोस्त, शशांक श्रीवास्तव और पायल सिंह, नदी में कूद गए, लेकिन वे सभी डूब गए।
पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया गया है और परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।यह हादसा एक बार फिर से जल सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करता है। नदी या तालाब में जाते समय हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए और गहरे पानी में जाने से बचना चाहिए नदी की गहराई को जानकारी न हो तो नदी में नहीं उतारना चाहिए।


0 टिप्पणियाँ