Ticker

6/recent/ticker-posts

विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब ठिकानों में दबिश दी गई

बुढार - शहडोल जिले के वृत्त बुढार में जिला कलेक्ट डाँ. सतेन्द्र सिंह जी के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुरेश कुमार राजोरे जी के मार्गदर्शन में अवैध शराब ठिकानों पर विशेष अभियान के तहत दबिश दी गई ,जैतपुर थानांतर्गत ग्राम मडसा, घोघरी , रसमोहनी, चन्द्रपुर एवं चैनटोला में दविश देकर 315 केजी महुआ लाहन एवं 56 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त कर 12 प्रकरण कायम किया गया।

आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 कीधारा 34(1)क एवं च तहत कार्यवाही की गई।

कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक सुनील सिंह चंदेल के नेतृत्व में की गई।

जिसमें सहयोगी आबकारी आरक्षक श्री राजेंद्र सिंह एवं आबकारी आरक्षक श्री बाबूलाल नापित साथ रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ