Ticker

6/recent/ticker-posts

मध्यप्रदेश में वाहन चालकों के विरोध का पेट्रोल पंपों पर असर

मध्यप्रदेश में वाहन चालकों द्वारा हिट एंड रन कानून के विरोध में सोमवार से शुरू की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर अब पेट्रोल पंपों पर भी दिखाई देने लगा है। प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गई हैं।

हड़ताल के कारण पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति प्रभावित होने की अफवाहें फैलने लगीं। इससे लोगों में डर पैदा हो गया और वे पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंपों की ओर दौड़ पड़े। वही कई पेट्रोल पम्प पर तेल खत्म हो चुका जहां मिल रहा वहां 100 रूपये का ही सिर्फ तेल एक गाड़ी में दिया जा रहा है।

जबलपुर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, सागर, रीवा, छिंदवाड़ा, जबलपुर, शहडोल जैसे प्रमुख शहरों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म हो गया है।

पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि हड़ताल के कारण उन्हें पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। इससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने सरकार से हड़ताल समाप्त करने का अनुरोध किया है।

वाहन चालकों की हड़ताल का असर अन्य क्षेत्रों पर भी पड़ सकता है। इससे परिवहन, निर्माण, कृषि आदि क्षेत्रों को प्रभावित होने की संभावना है।

 कलेक्टर शहडोल ने बताया कि जिले में डीज़ल, पेट्रोल एवं गैस की पर्याप्त उपलब्धता है एवं जबलपुर, भिटौनी डिपो से पर्याप्त मात्रा में डीज़ल, पेट्रोल के टेंकर एवं गैस की गाडियों का निरंतर बिना किसी गतिरोध के परिवहन संचालित है । जिले के नागरिकों से अपील है कि अपवाहों पर ध्यान न देवें एवं डीज़ल, पेट्रोल एवं गैस का अनावश्यक रूप से संग्रहण न करें ।

पेट्रोल पंप मालिकों को निर्देशित किया जाता है कि डीज़ल, पेट्रोल का विक्रय बोतल एवं डिब्बे में प्रदाय न करें ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ