Ticker

6/recent/ticker-posts

सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत, 8 साल के बेटे की हालत गंभीर

उमरिया - सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए एक दंपति, दुर्घटना में दंपति की मौत हो गई और एक बेटा गंभीर रूप से घायल हुए है जिसे शहडोल मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है. घटना पाली थाना अंतर्गत जोहिला पुल की है जहां जबलपुर से शहडोल जा रही एक कार को ट्रक क्रमांक MP20HB6040 के चालक ने लापरवाही और तेज ट्रक पुल के ऊपर चलाया जिससे टक्कर हुई और कार क्रमांक MP18CA2164 जोहिला नदी में जा समाई गनीमत यह रही की कल बारिश नही हुई जिससे जोहिला डैम के गेट नही खुले थे नही तो बड़ी अनहोनी घटना घटित हो जाती घटना आज रात 9 बजे के आसपास की बताई जा रही है.घटना स्थल पर कुछ ही समय बाद पहुचे राहगीरों की माने तो घटना स्थल पर पुल के उपर कांच के टुकड़े पड़े हुए थे, घटना स्थल से ट्रक का ड्राईवर फरार हो चुका था।



घटना की जानकारी के बाद पाली एवं नौरोजाबाद थाना पुलिस मौके पर पंहुची और कार सवार घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया,अंधेरा और बारिश होने की वजह से पुलिस को मशक्कत के सामना करना पड़ा, कड़ी मशक्कत के बाद कार में सवार कार्तिकेय अग्रवाल और पत्नी तृप्ति अग्रवाल एवं बेटे को बाहर निकाला गया। पति पत्नी को एम्बुलेंस से उमरिया जिला अस्पताल और गंभीर घायल बेटे को शहडोल मेडिकल कॉलेज भेजा गया। उमरिया जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पति पत्नि ने दम तोड़ दिया।

कार्तिकेय अग्रवाल जो शहडोल के जैन मंदिर स्थित बाबा मोबाइल शॉप व सर्वोदय मार्केट के ऑनर है।

कार्तिकेय अग्रवाल उनकी पत्नी,और बेटे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ