शहडोल - दिनाँक 07.06.2023 को सूचनाकर्ता मो. वसीम पिता मो. नासिर उम्र 28 वर्ष निवासी बरवाडीह थाना पथलगड्डा जिला चतरा झारखंड हाल गोहपारू का थाना उपस्थित आकर इस आशय की सूचना दिया कि दिनांक 07/06/2023 को सुबह करीब 9.00 बजे मै अपने सैलून (मेन्स पार्लर) की दुकान गोहपारू चला गया था। कमरे मे मेरी पत्नी जबीना परवीन उम्र 24 वर्ष एवं मेरे दो लड़के मो.सईद व अईयान थे। समय करीब 2.10 बजे दोपहर मै खाना खाने के लिये सैलून से कमरा गया तो कमरे का दरवाजा बाहर से कुंडी लगी बंद था कुंडी खोलकर कमरे के अंदर देखा तो पत्नी व बच्चे नही थे तब मै ईधर उधर पत्नी को ढूढ़ने लगा और छत पर जाकर देखा तो मेरी पत्नी जबीना परवीन छत मे ही गिरी पड़ी थी एवं छोटा लड़का अईयान उम्र 10 माह का अपने मम्मी के गोद मे दबा था रो रहा था तब मै बच्चे को उठाया और पानी लेकर अपनी पत्नी के चेहरे पर छिंटा मारा तबतक उसकी सांस चल रही थी फिर मै एम्बूलेंस को फोन कर बुलाया और अपनी पत्नी को गोहपारु अस्पताल ले गया जहां पर डाक्टर व नर्स द्वारा चेक कर मृत घोषित कर दिये है । मेरी पत्नी को सांस लेने में तकलीफ रहती थी उसके सीने मे दर्द बना रहता था, सूचना पर मर्ग क्रमांक 52 / 23 धारा 174 जा०फौ० कायम किया जाकर जांच में लिया गया।
जांच दौरान मृतिका के परिजन एवं साक्षीगण के कथन लिये गये, घटना स्थल से साक्ष्य संकलित किये गये । मृतिका के शव का पीएम कराया गया, पीएम रिपोर्ट मे डाक्टर द्वारा सिर मे आयी चोंट के कारण मृतिका की मृत्यु होना बताया गया ।
संपूर्ण जांच कार्यवाही से आरोपी मो० वसीम पिता मो0 नासिर उम्र 28 वर्ष निवासी बरवाडीह थाना पथलगड्डा जिला चतरा झारखंड हाल गोहपारू के द्वारा प्रेमिका के प्रेम के चक्कर में पड़कर अपनी पत्नी जबीना को डंडे से मारपीट कर हत्या कर देना पाये जाने से आरोपी मो० वसीम के विरूद्ध अपराध क्रं. 326 / 23 धारा 302, 201 भादवि पंजीबद्ध किया गया।
मामले में तकनीकी अनुसंधान किया जाकर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किये गये । आरोपी मो० वसीम को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
उक्त कार्यवाही में उनि सुभाष दुबे थाना प्रभारी गोहपारू, सउनि बिपिन बागरी प्र. आर. 176 शिवराज सिंह, प्र. आर. 19 राजवेन्द्र सिंह, आर. 603 नवी खान, आर. 34 सुदीप पटेल, आर. 699 विकास दुबे की अहम भूमिका रही ।

0 टिप्पणियाँ