शहडोल - मध्यप्रदेश में आज से समस्त मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसियेशन (हेल्थ सर्विसेज) के तत्वाधान में 13 सूत्रीय मांगो को लेकर 18 जनवरी 2023 से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए,
लैब टेक्नीशियन एसोसियेशन ने बताया कि उनकी 13 सुत्रीय मांग पत्र है जिसमे -
1. पद नाम लैब टेक्नीशियन परिवर्तन कर मेडिकल लैब ऑफिसर/मेडिकल लैब टेक्नीकल ऑफिसर हो।
2. ग्रेड पे 2800/- से 4200/-
3. प्रमोशन चैनल।
4. संविदा लैब टेक्नीशियनों का नियमितीकरण ।
5. टेक्नीशियन असिस्टेंट/लैब असिस्टेंट का ग्रेड पे 2800/-
6. लैब अटेण्डेन्ट का ग्रेड पे 2400/
7. 70, 80, 90 प्रतिशत वेतन को 100 प्रतिशत वेतन 2 वर्ष की परीक्षा नियम पूर्व की तरह किया जाए।
8. नियमित पदों की संख्या बढ़ाना एवं पूर्व रिक्त पदों की शीघ्र भर्ती ।
9. लैब टेक्नीशियनों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किये जाऐं।
10. रिस्क एलाउन्स एवं अतिरिक्त कार्य भत्ता ।
11. नॉन प्रेक्टिस एलाउन्स, प्राईवेट एवं बेसिक जाँचों के साथ लैब चलाने की अनुमति ।
12. लैब में कार्य समय और लक्ष्य की पुनः समीक्षा पर नई गाईड लाइन निर्धारित हो।
13. प्रदेश में लैब टेक्नीशियनों की भर्ती आउटसोर्स या अस्थाई नहीं करते हुए नियमित पदों पर भर्ती की जाए।
बताया गया कि लैब टेक्नीशियन की हड़ताल पर जाने से ब्लड जांच, टीबी जांच, मलेरिया, ब्लड बैंक, गर्भवती महिलाओं की जांच आदि जांच प्रभावित हो रही हैं। हड़ताल कर रहे लैब टेक्नीशियनो का कहना है कि हम पहली बार हड़ताल कर रहे हैं। जब तक सरकार हमारी मांगे नहीं मानती है हड़ताल जारी रहेगी। समस्त मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के बैनर तले अनिश्चितकालीन हड़ताल से प्रदेश के सभी जिला अस्पताल, मेडीकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी। लैब टेक्नीशियन के हड़ताल पर जाने से अस्पतालों में लैब से सम्बंधित सारे काम ठप रहेंगे जिसके कारण मरीजों को असुविधा होगी। वहीं संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार से बारबार पत्राचार करने के बाबजूद भी हमारी मांगो पर विचार नहीं किया गया। अब जब तक सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती हम हड़ताल पर रहेंगे।

0 टिप्पणियाँ