Ticker

6/recent/ticker-posts

बारातियों से भरा पिकप वाहन पल्टने से 5 बारातियों की मौत 30 से ज्यादा बाराती घायल

ब्यौहारी - दिनाक 17.06.22 को रात्रि लगभग 09.30 बजे सूचनाकर्ता पारस सिह पिता धन्नू सिंह गोंड उम्र 26 वर्ष निवासी ढोलर थाना जयसिंहनगर द्वारा बताया गया कि वाहन पिकअप क्र. एमपी 18 जीए 1942 ग्राम ढोलर थाना जयसिंहनगर से ग्राम डोल थाना देवलोंद बरात लेकर जा रही थी। टिहकी गांव के समीप पिकअप वाहन अनियन्त्रित होकर पलट गया जिसमें सवार पाँच बारातियों बलवन्त सिह गोंड़, बुद्धिमान सिह गोंड़, राम बहोर सिह गोंड़, दीपक सिह गोंड़, मालिक सिह गोंड़ की मौत हो गई है एवं 35 बाराती घायल हो गये है। सूचनाकर्ता की रिपोर्ट पर थाना ब्यौहारी में अपराध क 450 / 22 धारा 279, 337, 304 ए ता.हि. 39 / 192 (ए). 184 मो. व्ही. एक्ट के तहत कायम कर विवेचना में लिया गया ।

घटना की जानकारी कंट्रोल रुम शहडोल के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियो को दी गई। घटना की जानकारी के होने के बाद तत्काल शहडोल जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डीसी सागर, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, अति. पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार वैश्य व संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय घटना स्थल पहुंचे।

घटना स्थला के निरीक्षण उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व्योहारी में घायलों के उपचार संबंधी जायजा लिया गया। दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल 10 मरीजो को मेडिकल कालेज शहडोल रेफर किया गया है एवं 27 घायलो का ईलाज सीएचसी ब्यौहारी एवं जिला अस्पताल शहडोल में किया जा रहा है। इस दौरान एस. डी. एम. जयसिंहनगर, एसडीएम ब्यौहारी नारेन्द्र सिंह धुर्वे, एसडीओपी ब्यौहारी रवि कोल, थाना प्रभारी ब्यौहारी सुदीप सोनी, पुलिस स्टॉप एवं प्रशासन की टीमें मौजूद रही। फरार आरोपी के विरुद्ध अति0 पुलिस महानिदेशक डीसी सागर द्वारा 15000 /- रुपये का ईनाम उदघोषित किया गया ।

इसी तारतम्य में दिनांक 18.06.22 को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक द्वारा दुर्घटना में घायल मरीजों से जिला अस्पताल शहडोल में मुलाकात की गई। घायल बच्ची अंकिता सिंह एवं उसकी केयर टेकर से मुलाकात के दौरान अति. पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा गरीब आदिवासी बच्ची के ईलाज हेतु डॉक्टरों को आवश्यक निर्देश दिये गये। डियूटी पर उपस्थित डॉक्टर व नर्सिग स्टॉप को आवश्यक निर्देश दिये गये।

मेडिकल कालेज शहडोल में भर्ती गंभीर मरीजो से अति. पुलिस महानिदेशक महोदय ने मुलाकात की गई। मुलाकात के दौरान प्रभारी डीन डॉ नागेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। आई.सी.यू. में भर्ती 2 गंभीर रुप से घायल मरीजो की स्वास्थ्य संबंधी अपडेट डॉक्टरो से ली गई। डियूटी में उपस्थित डॉक्टरो से ईलाज हेतु उपलब्ध संसाधनो ( सीटी स्कैन, एम.आर.आई.) की जानकारी एकत्रित की गई। न्यूरो सर्जन डॉक्टरो की उपलब्धता के संबंध में प्रभारी डीन से चर्चा की गई है। घटना के संबंध में घायलो से दुर्घटना के संबंध में जानकारी ली गई। डियूटी पर उपस्थित डॉक्टर व नर्सिग स्टॉप को आवश्यक निर्देश दिये गये अतः समस्त आमजन से अपील है कि ट्राफिक नियमो का पालन करे, ओव्हर लोडिंग, ओव्हर स्पीड व शराब पीकर गाडी ना चलाये ।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ