अमलाई - थाना अमलाई के अपराध क्रं0 404/21 धारा 353,307,186,506,34 भादवि एवं धारा 3(2)(5) एससी एस टी एक्ट मे फरार आरोपी दल प्रताप सिह उर्फ दल्लू पिता जयकरण सिह निवासी रूगटा कालोनी अपने साथी सूर्य प्रताप सिह व गोलू सिह एवं अन्य दो के साथ मिलकर पुलिस आरक्षक राकेश सिह पर गाडी चढाकर जान से मारने की नीयत से हमला किया था जो घटना कारित करके अपने साथियो के साथ फरार है जिसकी तलास पतासाजी लगातार की जा रही थी किन्तु वह स्वंय को पुलिस के हाथों से बच रहा था जिस पर पुलिस अधीक्षक शहडोल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुये आरोपी के फरार होने के कारण आरोपी दल प्रताप सिह उर्फ दल्लू पिता जयकरण सिह निवासी रूगटा कालोनी अमलाई व उसके साथियों के ऊपर के ऊपर 30000 रूपये (तीस हजार रूपये) का इनाम उदघोषित कराया गया है एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल मुकेश वैश्य व एस डी ओ पी धनपुरी भरत दुबे के निर्देशन मे आरोपियो के गिरफ्तारी के लिये टीम गठित की गई किन्तु आरोपी के लगातार फरार रहकर स्वंय को छुपाता रहा जिस कारण आज दिनांक 28.10.2021 को ग्राम साबो रूगटा की शासकीय भूमि कं. 1293 रकवा 2.821 हेक्टेयर के अंश भाग मे आरोपी दलपत उर्फ दल्लू सिह व्दारा अबैध रूप से कब्जा करके मकान व दुकान का निर्माण किया गया था, जिसे राजस्व विभाग की टीम के द्वारा शासकीय भूमि पर निर्मित मकान व दुकान को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे मिनाक्षी बंजारे तहसीलदार बुढार, भरत दुबे एस डी ओ पी धनपुरी, मो. समीर थाना प्रभारी थाना अमलाई, थाना प्रभारी खैरहा उनि उमाशंकर चतुर्वेदी, चौकी प्रभारी केशवाही उनि एस एल तिवारी, उनि उपेन्द्र त्रिपाठी थाना अमलाई अपने दल बल के साथ उपस्थित रहकर कब्जे की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया ।
0 टिप्पणियाँ