Ticker

6/recent/ticker-posts

अमलाई पुलिस की बड़ी कार्यवाही धोखाधडी के 02 आरोपियों सहित 9 लाख 69 हजार रूपये का मशरूका जप्त

अमलाई - थाना अमलाई द्वारा बताया गया की दिनांक 14.10.2021 को फरियादिया सुशीला मिश्रा पति स्व.सतानंद मिश्रा उम्र 56 वर्ष निवासी चीपहाउस थाना अमलाई के द्वारा एक किता लिखित आवेदन पत्र पेश किया था कि प्रार्थिया के खाते में आरोपी उमेश गुप्ता के द्वारा अपना मोबाईल नंबर मेरे खाते में लिंक कराकर मेरे खाते से अपने खाते में पैसा ट्रांसफर कर लिया है व मेरे एटीएम कार्ड व पिन नंबर को लेकर मेरे खाते से एटीएम के माध्यम से कई बार एटीएम से पैसा निकाला है उमेश गुप्ता के द्वारा मेरे साथ छल कपट धोखाधडी कर मेरे खाते से करीब 09 लाख 69 हजार रुपये की राशि आहरण किया है कि रिपोर्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। 

मामला गंभीर होने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराकर दिशा निर्देश प्राप्त किये गये बाद दौरान विवेचना के फरियादिया के खाते का स्टेटमेंट प्राप्त किया गया एवं जानकारी प्राप्त की गई जो विवेचना में तथ्य आये कि आरोपी उमेश गुप्ता के द्वारा फरियादिया को विश्वास में लेकर उसके खाते में अपना मोबाईल नंबर लिंक कराकर अपने फोन पर फोन पे ऐप के माध्यम से यूपीआई, नेट बैकिंग चालू करके उसके खाते से अपने खाते में करीबन 02 लाख 90 हजार रुपये की राशि व अपने निजी उपयोग के लिये दूसरों के खाते में करीब 03 लाख 08 हजार रुपये की राशि एवं महिला के एटीएम कार्ड से एटीएम के माध्यम से करीब 03 लाख 41 हजार रुपये की राशि धोखाधडी छल कपटपूर्वक आहरण किया है। प्रकरण में आरोपी द्वारा अपने मोबाईल फोन के माध्यम से फोन पे एप्स उपयोग करके पैसा आहरण किया है जो प्रकरण में धारा 66सी, 66डी आईटी एक्ट बढाई गई है एवं उस राशि से अपने दोस्त सूरज केवट को भी पैसा दिया है व दोनों ने मिलकर पैसा को खर्च किया है आरोपी उमेश गुप्ता पिता संतोष गुप्ता उम्र 19 वर्ष निवासी चीपहाउस व आरोपी सूरज केवट पिता राजू केवट उम्र 19 वर्ष निवासी अमराडंडी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अदद होण्डा सिटी कार क्र. एमपी 18 सी 2027 कीमती 350000/ रुपये, एक अदद न्यू हीरो मेस्ट्रो स्कूटी कीमती 90000/रुपये, एक अदद वन प्लस कंपनी का मोबाईल फोन कीमती 30000/ रुपये, एक अदद ओप्पो कंपनी का मोबाईल फोन कीमती 15000/ रुपये, एक एप्पल कंपनी का मोबाईल फोन कीमती 135000/ रुपये, एक अदद सोने की चौन कीमती 53500/ रुपये व नगदी रकम 52000/ रुपये को जप्त कर कुल मशरूका 725500/ रुपये बरामद किया गया है आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

संपूर्ण कार्यवाही एसडीओपी धनपुरी भरत दुबे के मार्ग निर्देशन में निरी.मो.समीर, उप निरी.उपेन्द्र त्रिपाठी, स.उ.नि.भूपेन्द्र सिंह, प्र.आर.नवीन सिंह, आर.धीरेन्द्र, आर.रजनीश, आर.शैलेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ