CBSE 10th बोर्ड में MP के स्टूडेंट्स:99.47% बच्चे पास हुए; प्रदेश में लड़कियों ने 0.50% से लड़कों से बाजी मारी, टॉप 5 राज्यों में चौथे रैंक लंबे इंतजार के बाद सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट मंगलवार को आया तो छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। मध्य प्रदेश में 10वीं में एक लाख से ज्यादा के करीब स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। सीबीएसई की तरफ से टॉपर्स घोषित नहीं किए गए, लेकिन स्कूूलों ने अपने-अपने टॉपर्स की लिस्ट जारी की। अनूपपुर जिले के कोतमा स्थित सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल की श्रुति गुप्ता ने 95 फीसदी अंक लाकर क्लास में टॉप किया है। इन्होंने 500 में से 475 अंक प्राप्त किए हैं।
श्रुति गुप्ता ने बताया कि इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और उनकी अच्छी तैयारियां का नतीजा बढ़िया रहा। पिछली कक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन रहने के चलते बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंकों का फल मिला है।
![]() |
| श्रुति गुप्ता को मिले 95% नंबर बनी क्लॉस टॉपर |
कोतमा के सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल की टॉपर बनी स्टूडेंट के पैरेंट्स पिता संजय गुप्ता जो शिव इलेक्ट्रॉनिक कोतमा फार्म के संचालक है, एवं माता रश्मि गुप्ता ने बताया कि उनकी पुत्री ने 10th क्लास की तैयारियां बहुत की थी और उसकी कड़ी मेहनत का नतीजा आज वो क्लास टॉपर बनी अपनी स्कूल की और उन्होंने अपने माता पिता का नाम रोशन किया ।

0 टिप्पणियाँ