Ticker

6/recent/ticker-posts

अमलाई - अवैध कबाड़ परिवहन करते 02 आरोपी गिरफ्तार

अमलाई - थाना अमलाई में बढ़ती चोरियों पर अंकुश लगाने के लिये पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री अवधेश कुमार गोस्वामी द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश वैश्य व एसडीओपी धनपुरी श्री भरत दुबे के निर्देशन में कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसमें थाना प्रभारी अमलाई मो. समीर द्वारा क्षेत्र के ग्राम रक्षा समीति के सदस्य व मुखबीरों को तैनात किया गया था। जिस पर दिनांक 10.08.2021 को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि लाल रंग का आयसर ट्रेक्टर क्र. एमपी-18-एए-9644 अमलाई साईडिंग तरफ से टिकरी टोला की पीछे कच्ची रास्ते से बुढार तरफ लेकर जा रहा है। 

मुखबीर की सूचना पर से अबैध रूप से कोयला निकालने के मसीन का रोलर जिसमें रबर बेल्ट का पट्टा लगा हुआ, जिसमें पीला रंग की त्रिपाल लगी हुई है जिसे वह ट्रेक्टर से चोरी करके बेंचने ले जा रहा है सूचना पर हमराह स्टाफ सउनि. करतार सिंह, दीपक तिवारी, पुष्पेंद्र कुमार, आर. कोमल प्रसाद लोधी, अशोक सोलंकी को हमराह लेकर टिकरी टोला के पीछे तरफ कच्ची रास्ता पुलिया के पास दबिस दी गई जो 02 लोग ट्रेक्टर में बैठकर लोहे का मसीन का रोलर (कबाड़) ले जा रहे थे उनके आगे 01 मोटर सायकल एमपी-18-एमपी-3921 के चालक द्वारा रैकी की जा रही है मोटर सायकल वाला पुलिस को देखकर फरार हो गया बाद ट्रैक्टर को रोक कर दोनो व्यक्ति से नाम पता पूछे जिसने अपना नाम हरवंस उर्फ दीपू सिंह पिता स्व. रामनरेश सिंह उम्र 30 वर्ष नि. वार्ड क्रं.02 मुण्डी खोली नौरोजाबाद थाना नौरोजाबाद जिला उमरिया (02) इंद्रबहादुर सिंह पिता स्व. वंसरूप सिंह उम्र 40 वर्ष नि. वार्ड क्रं.14 कुदरी नौरोजाबाद थाना नौरोजाबाद जिला उमरिया (म.प्र.) का बताया भागने वाले का मोटर सायकल वाले का नाम पता पूछा जो दोनो के द्वारा भागने वाले का नाम रामसुमन नि. मुरधवा का बताये बाद कबाड़ कब्जे में रखने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गये जो दोनो के द्वारा नही होना बताये एवं अमलाई साईडिंग के बंद खदान से चोरी करके के लाना बताया गया बाद दोनो आरोपियों दीपू उर्फ हरवंस एवं इंद्रबहादुर सिंह के कब्जे से ट्रेक्टर मय ट्राली के कीमती 400000/- रू. एवं ट्रेक्टर में लोड लोहे का रोलर कीमती करीब 50,000/- रू. का चोरी के संदेह में भादवि के तहत जप्त किया गया ।

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक मो. समीर के नेतृत्व में सउनि. करतार सिंह, भूपेंद्र सिंह, प्र.आर. दीपक तिवारी, पुष्पेंद्र कुमार, आर. कोमल प्रसाद लोधी एवं अशोक सोलंकी की सराहनीय भूमिका रही।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ