अमलाई - ओपीएम फैक्ट्री के कर्मचारी वी वेणुगोपाल राव जल्दी पैसा कमाने की लालच में शेयर मार्केट में पैसा लगाने लगा और ओपीएम कालोनी व फैक्ट्री के कर्मचारियो को शेयर मार्केट में पैसा लगाने एवं 01 वर्ष में पैसा दोगुना कर देने का झांसा देकर उनसे पैसा लेकर उनसे भरोसा बनाने के लिये सभी को सिक्योरिटी के रूप में चेक देता था। जिससे लोगो का विश्वास जीत कर लाखो रूपये ऐंठ चुका था लोगो के द्वारा जब पैसा वापस मांगे जाना लगा तो बहाना बनाकर टालता रहा इसी बीच पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री अवधेश गोस्वामी जी के निर्देशन से शहडोल जिले में सूदखोरो के खिलाफ आपरेशन शंखनाद प्रारंभ किया गया जिसका अनुचित लाभ उठाने के उद्देश्य से वी. वेणुगोपाल ने कर्जा मांगने वालो के विरूद्ध झूठी शिकायत कर कर्जा मांगने वालो को जेल भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा और कम्प्रोमाइज करने और शिकायत वापस लेने के नाम पर 20000-20000 रूपये की डिमाण्ड करने लगा जिससे परेशान होकर प्रार्थी अंजनी उर्फ संजय सिंह निवासी ओपीएम कालोनी थाना अमलाई के साथ करीब 10 लोगो द्वारा थाने पर आरोपी वी.वेणुगोपाल के विरूद्ध शिकायत की गई। शिकायत की जानकारी पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री अवधेश गोस्वामी जी को प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश वैश्य व एसडीओपी बुढ़ार श्री भरत दुबे के निर्देशन में थाना प्रभारी अमलाई को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी वी. वेणुगोपाल के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिये गये प्राप्त निर्देश पर ठग आरोपी वी. वेणुगोपाल के विरूद्ध थाना अमलाई में धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध किया गया और आरोपी वेणुगोपाल को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई और आरोपी वी. वेणुगोपाल ने अपराध स्वीकार किया और आरोपी के घर से कैंसल चेक, लोगो के लिए गये अनुबंध, लैपटाप, मोबाईल जप्त किया गया बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अमलाई मो. समीर, सउनि भूपेन्द्र सिंह, सुरेश कुमार, प्र.आर. गणेश पाण्डेय, पुष्पेन्द्र एवं मुकेश की महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

0 टिप्पणियाँ