Ticker

6/recent/ticker-posts

नई दिल्ली ब्रेकिंग :- राष्ट्रपति जी ने 12 मंत्रियों के इस्तीफ़े स्वीकार किए

नई दिल्ली - राष्ट्रपति जी ने 12 मंत्रियों के इस्तीफ़े स्वीकार किए सूची जारी

आज मोदी मंत्रिमंडल में कैबिनेट का विस्तार एवं शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही मोदी मंत्रिमंडल के 10 मंत्रियों ने अपना स्तीफा दे दिया केंद्रीय कैबिनेट का आज बुधवार शाम 6 बजे विस्तार हो रहा है. मोदी सरकार 2.0 के इस पहले बड़े विस्तार से पहले आधा दर्जन से अधिक मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है. माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन मंत्रियों के काम से खुश नहीं थे, उनको कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाया गया है. 

इनमें सबसे बड़ा नाम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का नाम है कोरोना काल में मोदी सरकार के मैनेजमेंट पर कई तरह के सवाल खड़े किए गए थे, स्वास्थ्य मंत्रालय हर किसी के निशाने पर था. ऐसे में डॉ. हर्षवर्धन की केंद्रीय कैबिनेट से छुट्टी हो गई है. साथ ही रविशंकर प्रसाद (कानून मंत्री) और प्रकाश जावडेकर (पर्यावरण मंत्री) ने भी इस्तीफा दे दिया है.

उनके अलावा शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, संतोष गंगवार जैसे बड़े नामों को भी केंद्रीय कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाया गया है.

आपको बता दें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का ये पहला बदलाव है. अगले साल उत्तर प्रदेश समेत कई अहम राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे में केंद्रीय कैबिनेट के जरिए इन्हें साधने की कोशिश है. इसके अलावा जातीय, क्षेत्रीय समीकरण को साधने की कोशिश की जा रही है.

मोदी कैबिनेट में इस बार भाजपा के अलावा एनडीए के अन्य सहयोगियों को भी मौका दिया जा रहा है, जिसमें बिहार से जदयू, लोजपा और यूपी से अपना दल को केंद्रीय कैबिनेट में मौका मिल सकता है. 

इस्तीफा स्वीकार किए गए मंत्रियों सूची

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ