केशरी एक्सप्रेस - लैपटॉप,मोबाइल फोन और इलेक्ट्रोनिक वस्तु गैर जरूरी चीजों में रखा गया हैै।
जहां लॉकडाउन में ऑफिस के अत्यधिक कार्य ऑफिस Work form home से ही चल रहे है। जिससे मोबाइल,लैपटॉप जैसा इलेट्रॉनिक वस्तु की मांग और बढ़ गई है। जिस कारण अगर आपका फोन या लैपटॉप खराब हो गया तो ना आप उसे बनवा सकते ना ही आप अब ऑनलाइन खरीद सकते है और लॉकडाउन के कारण सारी दुकाने भी बंद है तो आप ऑफलाइन भी नही खरीदी कर सकते। इसके लिए आपको लॉकडाउन खुलने का ही इंतजार करना पड़ेगा। इसकी वजह यह है कि एक तरफ सरकार डिजिटल इंडिया को प्रोत्साहन देने में जुटी है तो दूसरी तरफ सरकार मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रोनिक वस्तु को गैर जरूरी की श्रेणी में रखा गया है।
कोरोना संक्रमण के कारण इन दिनों कई राज्य में लॉकडाउन लगा हुआ है जिस कारण रिटेल स्टोर बंद पड़े है जिससे आप ऑफलाइन खरीदी भी नही कर सकते। वही ई कॉमर्स वेबसाइट को भी सिर्फ आवश्यक सामग्री की बिक्री की मंजूरी दी गई है।
0 टिप्पणियाँ