Ticker

6/recent/ticker-posts

अनन्या गुप्ता ने नीट में हासिल किए 685 अंक

शहडोल - शहडोल के जाने-माने व्यवसायी, भारतीय जनता पार्टी के कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता और पार्षद श्रीमती आरती गुप्ता की पुत्री अनन्या गुप्ता मौली ने नीट में सफलता हासिल कर ली है। उन्होंने 720 में से 685 अंक अर्जित करके यह सफलता प्राप्त की है।

अनन्या गुप्ता मौली को मिली इस सफलता पर न सिर्फ परिवारजनों ने बल्कि नगर के सभी लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए मनोज गुप्ता ने बताया कि उनकी पुत्री अनन्या गुप्ता मौली कठिन परिश्रम कर रही थी, जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें यह सफलता मिली है। अनन्या गुप्ता से जब इस विषय में चर्चा की गई तो उन्होंने अपनी इस सफलता के लिए न सिर्फ अपने माता-पिता बल्कि परिवार के सभी लोगों के साथ अपने गुरुजनों को इस सफलता का श्रेय दिया है। अनन्या गुप्ता का कहना है कि वह प्रारंभ से ही चिकित्सकीय क्षेत्र में जाना चाहती थी ताकि समाज के लोगों की सेवा बेहतर ढंग से कर सकें। 
अनन्या गुप्ता मौली को मिली इस सफलता पर उनके रिश्तेदारों समाज के लोगों और परिवार के मित्रों ने हर्ष व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ