Ticker

6/recent/ticker-posts

रानी दुर्गावती जयंती पर अभाविप बुढार धनपुरी ने संगोष्ठी का आयोजन किया

शहडोल - 5 अक्टूबर रानी दुर्गावती जी के जन्म जयंती के अवसर पर अभाविप बुढार धनपुरी ने पूरे हर्षोल्लास के साथ जयंती मनाई। जयंती में लगभग नेहरू डिग्री महाविद्यालय के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत रानी दुर्गावती जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। फिर मंच में बैठे अतिथियों का उद्बोधन क्रमशः हुआ। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नेहरू डिग्री महाविद्यालय के गणित विभाग के प्राध्यापक बीएन उपाध्याय जी ने बताया कि किस प्रकार दुर्गावती जी ने अंग्रेजी के सामने संघर्ष किया और आज की महिलाएं उनसे क्या प्रेरणा ले सकती है। अगली कड़ी में मुख्य अतिथि हिंदी विभाग के प्राध्यापक प्रो कमलेश प्रजापति जी ने बताया कि रानी दुर्गावती जी ने अपने बेटे को साथ लेकर युद्ध लड़ा था और किस प्रकार उनकी मृत्यु हुई। फिर एबीवीपी के पूर्व विभाग संयोजक रविराज साहू जी ने बताया कि आधुनिक युग में महिलाएं किस प्रकार पुरुषो को टक्कर दे रही है एवम संसद में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। कार्यक्रम के अंतिम कड़ी में सभी छात्र छात्राओं ने रानी दुर्गावती जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया। कार्यक्रम का सफल संचालन एबीवीपी भाग संयोजक नवनीत शर्मा ने की। कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर ईकाई बुढार धनपुरी के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ