विगत वर्ष माह जुलाई 2021 में अनूपपुर-अमरकंटक मुख्य मार्ग (किरर घाटी) अत्यन्त क्षतिग्रस्त हाने से उक्त मार्ग से आवागमन पूर्णतः अवरुद्ध हो गया था । उक्त मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के फलस्वरूप वैकल्पिक मार्ग के रूप से अमरकंटक आने-जाने वाले वाहन, व्यक्ति जैतहरी-बैहार मार्ग होकर आवागमन करते थे । संभागीय प्रबन्धक, म0प्र0 सड़क विकास निगम लिमिटेड शहडोल ने बताया है कि वर्तमान समय में अनूपपुर-अमरकंटक मुख्य मार्ग (किररघाटी) का मरम्मत कार्य पूर्ण हो चुका है तथा दिनांक 16.12.2021 से उक्त मार्ग में यातायात सामान्य किये जाने का अनुरोध किया गया है ।अतः संभागीय प्रबन्धक, म0प्र0 सड़क विकास निगम लिमिटेड शहडोल के प्रतिवेदन दिनांक 13.12.2021 के आधार पर, अनूपपुर से अमरकंटक मुख्य मार्ग से आने-जाने के लिए समस्त वाहन/जनसामान्य के लिए यातायात सामान्य करते हुए आवागमन की अनुमति प्रदान की जाती है।
0 टिप्पणियाँ