Ticker

6/recent/ticker-posts

छीरापटपर और वनाछाक जल प्रपात का कमिश्नर ने किया अवलोकन

अनूपपुर - कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा एवं कलेक्टर अनूपपुर सुश्री सोनिया मीना ने आज संयुक्त रूप से अनूपपुर जिले के छीरापटपर और वनाछाक जल प्रपात का अवलोकन किया। घने जंगलों के बीच छीरापटपर जल प्रपात की रमणीकता को देख कमिश्नर और कलेक्टर ने खुशी जाहिर की तथा छीरापटपर जल प्रपात को स्वच्छ और सुंदर बनाने के निर्देष कमिश्नर ने दिए। कमिश्नर ने अनूपपुर जिले के बड़हर ग्राम पंचायत क्षेत्र में घने जंगलों और पहाडों में स्थित वनाछाक जल प्रपात का भी कलेक्टर के साथ संयुक्त रूप से अवलोकन किया तथा वनाछाक जल प्रपात के विहंगम दृश्य को देखकर अभिभूत हुए। कमिश्नर ने कहा कि, दोंनो जल प्रपातों के सांैदर्यीकरण के लिए कार्ययोजना तैयार करें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ