Ticker

6/recent/ticker-posts

टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपडा ने रचा इतिहास भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया

नई दिल्ली - भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया. नीरज ने टोक्यो ओलंपिक खेलों के 15वें दिन भालाफेंक इवेंट में गोल्ड पर कब्जा जमाते हुए भारत को एथलेटिक्स में अब तक का पहला गोल्ड मेडल दिलाया। नीरज का दूसरा थ्रो 87.58 मीटर का था और उनका यह प्रयास उन्हें गोल्ड मेडल दिलाने के लिए काफी रहा। क्वालीफाइंग राउंड की तरह ही नीरज का प्रदर्शन फाइनल में भी बेहद शानदार रहा और उन्होंने एथलेक्टिक्स में मेडल के 100 साल के सूखे को भी खत्म कर दिया है। नीरज ने फाइनल मैच में अपना पहला ही थ्रो 87.03 मीटर का फेंका और गोल्ड की उम्मीद जगा दी। इसके बाद दूसरे प्रयास में नीरज ने 87.58 मीटर का थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल पक्का कर लिया।

नीरज इसी के साथ ओलंपिक खेलों में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। मोदी ने नीरज के गोल्ड मेडल जीतने के तुरंत बाद ट्विटर पर लिखा, 'टोक्यो में इतिहास रचा गया है। नीरज चोपड़ा ने आज जो हासिल किया है, उसे हमेशा याद किया जाएगा। युवा नीरज ने असाधारण रूप से शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने असाधारण जुनून के साथ खेला और अद्वितीय धैर्य दिखाया। गोल्ड मेडल जीतने के लिए उन्हें बहुत बहुत बधाई।

नीरज की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा,​ ' नीरज चोपड़ा की अभूतपूर्व जीत। आपका जैवलिन गोल्ड बाधाओं को तोड़ता है और इतिहास रचता है। आपने अपने पहले ओलंपिक में भारत को पहली बार ट्रैक एंड फील्ड में मेडल दिलाया है। आपका करतब हमारे युवाओं को प्रेरणा देगा। आपके प्रदर्शन पर भारत उत्साहित है। हार्दिक बधाई।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ