Ticker

6/recent/ticker-posts

शहडोल में संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन

शहडोल - संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन स्वर्गीय श्रीमती गायत्री देवी जी की पुण्य स्मृति में 'डी. सदन' धर्मपाल जी का बाड़ा, बुढ़ार रोड शहडोल में होने जा रहा है। यह ज्ञान यज्ञ 06 नवम्बर 2025 से 12 नवम्बर 2025 तक चलेगा।

इस आध्यात्मिक आयोजन में (ब्रम्हलीन श्री श्री 1008 श्री स्वामी संकर्षण प्रपन्नाचार्य जी महाराज) के कृपापात्र श्री श्री 1008 श्री बद्री प्रपन्नाचार्य जी महाराज अपने मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का अमृतपान कराएंगे।

✨ कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण:-

कथा वाचक: श्री श्री 1008 श्री बद्री प्रपन्नाचार्य जी महाराज।

कथा स्थल: डी. सदन, धर्मपाल जी का बाड़ा, बुढ़ार रोड, शहडोल (म.प्र.)

कथा समय: प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 7 बजे तक

🗓️ दिवसवार कार्यक्रम :-

06 नवम्बर 2025 प्रथम दिवस (गुरुवार), दोपहर 2 बजे कलश यात्रा (हनुमान मंदिर, घरौला मोहल्ला से प्रारंभ), व्यास पूजा, महात्म्य कथा।

07 नवम्बर 2025 द्वितीय दिवस (शुक्रवार), ध्रुव चरित्र एवं कपिलोपाख्यान।

08 नवम्बर 2025 तृतीय दिवस (शनिवार), प्रहलाद चरित्र, नरसिंह अवतार।

09 नवम्बर 2025 चतुर्थ दिवस (रविवार), वामन अवतार एवं श्री कृष्ण जन्म।

10 नवम्बर 2025 पंचम दिवस (सोमवार), नंद उत्सव, गोवर्धन लीला।

11 नवम्बर 2025 षष्टम् दिवस (मंगलवार), उधव चरित्र एवं रुकमणि विवाह।

12 नवम्बर 2025 सप्तम दिवस (बुधवार), सुदामा चरित्र।

13 नवम्बर 2025 समापन दिवस (गुरुवार), प्रातः 9 बजे से पूर्णाहुति, हवन एवं भंडारा। प्रसाद (दोपहर 1 बजे से) |

यज्ञाचार्य के रूप में पं. श्री राम सुशील शास्त्री जी उपस्थित रहेंगे।

मुख्य कथा श्रोता श्री चंद्रशेखर वर्मा और श्रीमती आरती - श्री मनोज गुप्ता हैं। परिवार के सभी सदस्यों की ओर से धर्मप्रेमी जनता से सपरिवार पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करने का विनम्र आग्रह किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ