शहडोल - मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री और वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता लगातार प्रदेश में संगठन को एक नई दिशा देने का प्रयास कर रहे हैं। पिछले कई वर्षों से वे इस मुद्दे पर कार्य कर रहे हैं और प्रदेश के सभी जिलों में संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।
![]() |
| म.प्र. पूर्व मंत्री वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता |
शहडोल: 14 मार्च 2024 शाम 4:00 बजे मोती महल भवन में में आयोजित की जाएगी।
उमरिया: 14 मार्च, 2024, दोपहर 12 बजे, रानी दुर्गावती सामुदायिक भवन में आयोजित की गई है।
अनूपपुर: 15 मार्च, 2024, दोपहर 12:30 बजे, मनीष गोयंका (नानू भैया) जी के निवास सभागार कोतमा में आयोजित होगी।
बैठक में अपेक्षित जन, संभाग, तहसील और महिला एवं तीनों जिलों से जिला पदाधिकारी, संभागीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी और आजीवन सदस्यों से उपस्थित रहने की अपेक्षा की गई है।
सभी वैश्य बंधुओं सदस्यों से अपील कि गई है की अपने-अपने जिले की बैठक को सफल बनाएं और समस्त पदाधिकारियों से संपर्क करके बैठक में पहुंचने की अपील करें।
उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी विश्वास हलवाई द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है।
बैठक बुलाने का मुख्य उद्देश्य:
बैठकों में संगठन को मजबूत करने के महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
बैठक में विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।
यह भी उल्लेखनीय है कि वैश्य महासम्मेलन एक सामाजिक संगठन है जो वैश्य समुदाय के हितों के लिए काम करता है।

0 टिप्पणियाँ