उमरिया - सीएम दिखे एक्शन मोड में बंधवागढ़ एसडीएम द्वारा दो युवकों से मारपीट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण हैं बताते हुए एसडीएम को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। और बताया कि मध्यप्रदेश में सुशासन की सरकार है। प्रदेश में आमजन से इस तरह का अमानवीय व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मामला है एसडीएम बांधवगढ़ अमित सिंह की गाड़ी को युवकों ने अपनी गाड़ी एमपी 20 सीके 2951 से ओवरटेक किया और एसडीएम साहब को नागवार गुजर गया और एसडीएम साहब ने खदेड़ कर इनकी गाड़ी को रुकवा कर प्रकाश दहिया पिता दिलीप दाहिया और शिवम यादव पिता शिव प्रसाद यादव दोनो निवासी भरौला को लाठी डंडों से बेतहाशा पिटवाया, जिसमें दोनो युवकों का सर फट गया और शिवम यादव बेहोश हो गया। इतने में भी एसडीएम साहब का मन नहीं भरा तो उनकी गाड़ी को बुरी तरह से तोड़वा दिए। तभी गश्त कर लौट रहे पुलिस के जवानों की नजर बेहोश युवक पर पड़ी तो उनको अपनी गाड़ी में उठा कर जिला अस्पताल में लाकर भर्ती करवाये। एसपी निवेदिता नायडू ने बताया कि एसडीएम अमित सिंह के अलावा तहसीलदार विनोद कुमार, एसडीएम के वाहन चालक नरेन्द्र दास पनिका और तहसीलदार के सहयोगी संदीप सिंह के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि, घटना के समय सभी लोगों ने मिलकर युवकों के साथ जमकर मारपीट की थी जिससे युवकों को गंभीर चोट लगी है।

0 टिप्पणियाँ