Ticker

6/recent/ticker-posts

शराब ठेकेदार ने अपने ही कर्मचारियों को पीटा, थाने में दर्ज हुआ मामला

उमरिया - मजदूरी का पैसा मांगना एक कर्मचारी को भारी पड़ गया जहां शराब दुकान के ठेकेदार ने अपने ही कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद कर्मचारी ने आकर थाने में मारपीट की सूचना दी।

कंपोजिट शराब की कर्मचारी मुरलीधर मधुबनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि मैं कंपोजिट शराब की दुकान में फील्ड का कर्मचारी हूं कई दिनों से मैं काम कर रहा हूं जहां मैं मजदूरी मांगने के लिए अपने ठेकेदार कमलेश श्रीवास्तव के पास गया जहां कमलेश श्रीवास्तव और उनके साथियों ने पहले तो मेरे साथ गाली गलौज की फिर मुझे बहुत मारा जिसकी वजह से मेरे हाथ और कोहनी के साथ सीने में गंभीर रूप से चोटे आई है। जहा आसपास के लोगो ने आकर बीच बचाव किया। जहा थाना प्रभारी के निर्देश पर आईपीसी की धारा 294,323,506, वा 34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर दिया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ