उमरिया - बाल्टी में पैसा डालो और पाओ पीने के लिए गांजा। जी हां आपने सही सुना है यह एक कहावत नहीं है बल्कि हकीकत है जो की उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत की बताई गई है। जहां मिली जानकारी के अनुसार अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी लगातार की जा रही है। लेकिन सबसे हैरानी की बात तो यह है कि यह तस्करी पुलिस के नाक के नीचे से ही हो रही है और पुलिस को इस बात की खबर है। पर फिर भी पता नहीं क्यों आखिर पुलिस कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही।
दरअसल आज शुक्रवार के दिन सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि ऊपर छत से एक बाल्टी आती है और उस पर आप जैसे ही पैसा रख देते हैं तो वह बाल्टी ऊपर चली जाती है ठीक उसके चंद सेकंड बाद फिर से वह बाल्टी नीचे उतर आती है और उसमें आपको गाजे की पुड़िया मिल जाएगी।दरअसल यह पूरा मामला उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली क्षेत्र अंतर्गत का है जहां मुन्नी नाम की यह औरत अपने घर पर खुले आम अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रही है। हैरानी की बात तो यह है कि यह पूरा कार्य 5 बजे सुबह से लेकर 8 बजे सुबह तक रहता है. जहां आप इस दौरान धड़ल्ले से खुले आम उसके घर के पास से यह मादक पदार्थ खरीद सकते हैं। क्योंकि उसको पुलिस का भय ही नहीं रह गया है पुलिस उसका कुछ भी नहीं कर पा रही है। और ना ही अन्य विभाग के लोग इस पर कार्यवाही कर पा रहे हैं।
खुद तस्कर ने लगाए हैं घर में सीसीटीवी कैमरे:
हैरानी की बात तो और यह भी है कि उस तस्कर महिला ने अपने घर पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाई हुईं है और खुद निगरानी करते हुऐ वह खुले आम यह व्यापार कर रही है।
एसपी ने लिया वीडियो का संज्ञान:
वही उमरिया एसपी निवेदिता नायडू को इस बात की खबर लगते ही एसपी ने जांच व कार्यवाही की बात कही है।

0 टिप्पणियाँ