Ticker

6/recent/ticker-posts

19 सितंबर से नई कटनी जंक्शन यार्ड पर एन. आई. कार्य के चलते 15 जोड़ी गाड़ियाँ निरस्त

रेल प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर मंडल के नई कटनी जंक्शन यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 15 जोड़ी यात्री गाड़ी को निरस्त, 11 जोड़ी मार्ग परिवर्तित व 2 गाड़ी शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। 

निरस्त की गई गाड़ियों का विवरण इस प्रकार है -

1- गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर - भोपाल के मध्य प्रतिदिन चलने वाली एक्सप्रेस कम पैसेंजर गाड़ी दिनांक 19 सितम्बर 2023 से 04 अक्टूबर 2023 तक कुल 16 ट्रिप निरस्त रहेगी।

2- गाड़ी संख्या 18235 भोपाल - बिलासपुर के मध्य प्रतिदिन चलने वाली एक्सप्रेस कम पैसेंजर गाड़ी दिनांक 21 सितम्बर 2023 से 06 अक्टूबर 2023 तक कुल 16 ट्रिप निरस्त रहेगी।

3- गाड़ी संख्या 06617 कटनी - चिरमिरी के मध्य प्रतिदिन चलने वाली मेमू स्पेशल गाड़ी दिनांक 20 सितम्बर 2023 से 04 अक्टूबर 2023 तक कुल 15 ट्रिप निरस्त रहेगी। 

4- गाड़ी संख्या 06618 चिरमिरी कटनी के मध्य प्रतिदिन चलने वाली मेमू स्पेशल गाड़ी दिनांक 21 - सितम्बर 2023 से 05 अक्टूबर 2023 तक कुल 15 ट्रिप निरस्त रहेगी।

5- गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर - रीवा के मध्य प्रतिदिन चलने वाली एक्सप्रेस गाड़ी दिनांक 20 सितम्बर 2023 से 03 अक्टूबर 2023 तक कुल 14 ट्रिप निरस्त रहेगी।

6- गाड़ी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर के मध्य प्रतिदिन चलने वाली एक्सप्रेस गाड़ी दिनांक 21 सितम्बर 2023 से 04 अक्टूबर 2023 तक कुल 14 ट्रिप निरस्त रहेगी।

7- गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर अंबिकापुर के मध्य प्रतिदिन चलने वाली एक्सप्रेस गाड़ी दिनांक 20 सितम्बर 2023 से 04 अक्टूबर 2023 तक कुल 15 ट्रिप निरस्त रहेगी।

8- गाड़ी संख्या 11266 अंबिकापुर जबलपुर के मध्य प्रतिदिन चलने वाली एक्सप्रेस गाड़ी दिनांक 21 सितम्बर 2023 से 05 अक्टूबर 2023 तक कुल 15 ट्रिप निरस्त रहेगी।

9- गाड़ी संख्या 11751 रीवा - चिरमिरी के मध्य प्रतिदिन चलने वाली एक्सप्रेस गाड़ी दिनांक 20 सितम्बर 2023 से 04 अक्टूबर 2023 तक कुल 15 ट्रिप निरस्त रहेगी।

10- गाड़ी संख्या 11752 चिरमिरी - रीवा के मध्य प्रतिदिन चलने वाली एक्सप्रेस गाड़ी दिनांक 21 सितम्बर 2023 से 05 अक्टूबर 2023 तक कुल 15 ट्रिप निरस्त रहेगी। 

11- गाड़ी संख्या 22167 सिंगरौली - निजामुद्दीन (साप्ताहिक) के मध्य चलने वाली सुपर फ़ास्ट एक्सप्रेस गाड़ी दिनांक 01 अक्टूबर 2023 को कुल 01 ट्रिप निरस्त रहेगी। 

12- गाड़ी संख्या 22168 निजामुद्दीन सिंगरौली (साप्ताहिक) के मध्य चलने वाली सुपर फ़ास्ट एक्सप्रेस - गाड़ी दिनांक 02 अक्टूबर 2023 को कुल 01 ट्रिप निरस्त रहेगी।

13- गाड़ी संख्या 22165 भोपाल सिंगरौली (द्विसाप्ताहिक) के मध्य चलने वाली सुपर फ़ास्ट एक्सप्रेस गाड़ी दिनांक 30 सितम्बर तथा 04 अक्टूबर 2023 को कुल 02 ट्रिप निरस्त रहेगी। 

14- गाड़ी संख्या 22166 सिंगरौली भोपाल (द्विसाप्ताहिक) के मध्य चलने वाली सुपर फ़ास्ट एक्सप्रेस गाड़ी दिनांक 03 अक्टूबर तथा 05 अक्टूबर 2023 को कुल 02 ट्रिप निरस्त रहेगी।

15- गाड़ी संख्या 11651 जबलपुर सिंगरौली के मध्य प्रतिदिन चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस गाड़ी दिनांक 30 सितम्बर से 04 अक्टूबर 2023 तक कुल 05 ट्रिप निरस्त रहेगी।

16- गाड़ी संख्या 11652 सिंगरौली जबलपुर के मध्य प्रतिदिन चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस गाड़ी दिनांक 01 अक्टूबर से 05 अक्टूबर 2023 तक कुल 05 ट्रिप निरस्त रहेगी।

17- गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर इंदौर के मध्य प्रतिदिन चलने वाली एक्सप्रेस -कम पैसेंजर गाड़ी दिनांक 30 सितम्बर से 04 अक्टूबर 2023 तक कुल 05 ट्रिप निरस्त रहेगी। 

18- गाड़ी संख्या 18233 इंदौर - बिलासपुर के मध्य प्रतिदिन चलने वाली एक्सप्रेस कम पैसेंजर गाड़ी दिनांक 01 अक्टूबर से 05 अक्टूबर 2023 तक कुल 05 ट्रिप निरस्त रहेगी।

19- गाड़ी संख्या 04044 निजामुद्दीन अंबिकापुर (साप्ताहिक) के मध्य चलने वाली स्पेशल सुपरफास्ट गाड़ी दिनांक 03 अक्टूबर को कुल 01 ट्रिप निरस्त रहेगी।

 20- गाड़ी संख्या 04043 अंबिकापुर- निजामुद्दीन (साप्ताहिक) के मध्य चलने वाली स्पेशल सुपरफास्ट गाड़ी दिनांक 05 अक्टूबर को कुल 01 ट्रिप निरस्त रहेगी।

21- गाड़ी संख्या 12535 लखनऊ - रायपुर (साप्ताहिक) के मध्य चलने वाली गरीब रथ गाड़ी दिनांक 02 अक्टूबर को कुल 01 ट्रिप निरस्त रहेगी। 

22- गाड़ी संख्या 12536 रायपुर - लखनऊ (साप्ताहिक) के मध्य चलने वाली गरीब रथ गाड़ी दिनांक 03अक्टूबर को कुल 01 ट्रिप निरस्त रहेगी।

23- गाड़ी संख्या 15159 छपरा- दुर्ग के मध्य प्रतिदिन चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस गाड़ी दिनांक 29 सितम्बर से 03 अक्टूबर 2023 तक कुल 05 ट्रिप निरस्त रहेगी।

24- गाड़ी संख्या 15160 दुर्ग - छपरा के मध्य प्रतिदिन चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस गाड़ी दिनांक 30 सितम्बर से 04 अक्टूबर 2023 तक कुल 05 ट्रिप निरस्त रहेगी।

25- गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग नौतनवाँ (द्विसाप्ताहिक) के मध्य चलने वाली एक्सप्रेस गाड़ी दिनांक 27 -सितम्बर तथा 29 सितम्बर 2023 को कुल 02 ट्रिप निरस्त रहेगी।

26- गाड़ी संख्या 18202 नौतनवाँ - दुर्ग (द्विसाप्ताहिक) के मध्य चलने वाली एक्सप्रेस गाड़ी दिनांक 29 सितम्बर तथा 01 अक्टूबर 2023 को कुल 02 ट्रिप निरस्त रहेगी। 

27- गाड़ी संख्या 18203 दुर्ग - कानपूर (द्विसाप्ताहिक) के मध्य चलने वाली एक्सप्रेस गाड़ी दिनांक 01अक्टूबर तथा 03 अक्टूबर 2023 को कुल 02 ट्रिप निरस्त रहेगी।

28- गाड़ी संख्या 18204 कानपूर - दुर्ग (द्विसाप्ताहिक) के मध्य चलने वाली एक्सप्रेस गाड़ी दिनांक 02 अक्टूबर तथा 04 अक्टूबर 2023 को कुल 02 ट्रिप निरस्त रहेगी।

29- गाड़ी संख्या 18205 दुर्ग नौतनवाँ (साप्ताहिक) के मध्य चलने वाली एक्सप्रेस गाड़ी दिनांक 28 -सितम्बर को कुल 01 ट्रिप निरस्त रहेगी।

30- गाड़ी संख्या 18206 नौतनवाँ दुर्ग (साप्ताहिक) के मध्य चलने वाली एक्सप्रेस गाड़ी दिनांक 30 सितम्बर को कुल 01 ट्रिप निरस्त रहेगी।

रेलवे ने यात्रीयो से आग्रह किया की कृपया रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस / 139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके रेलवे स्टेशन पर पहुँचे।

न्यू कटनी जंक्शन में यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते 11 रेलगाड़ियों का मार्ग परिवर्तित एवं 2 जोड़ी गाड़ियाँ शार्ट टर्मिनेट/ओरजिनेट

पुरी- बलसाड़ एवं अमरकंटक एक्सप्रेस जबलपुर नहीं आएगी

निम्नलिखित 11 रेलगाड़ियां परिवर्तित मार्ग से चलेगी-

1) गाड़ी संख्या 19414 कोलकाता - अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 30.09.2023 को प्रारंभिक स्टेशन से चलकर अपने निर्धारित रूट के बजाए गढ़वा रोड-पंडित दिनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-कटनी मुड़वारा रूट से गंतव्य को जाएगी।

 2) गाड़ी संख्या 13025 हावड़ा-भोपाल साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 02.10.2023 को प्रारंभिक स्टेशन से चलकर अपने निर्धारित रूट के बजाए गढ़वा रोड-पंडित दिनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी कटनी मुड़वारा रूट से गंतव्य को जाएगी।

3) गाड़ी संख्या 13026 भोपाल- हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 04.10.2023 को प्रारंभिक स्टेशन से चलकर अपने निर्धारित रूट के बजाए कटनी मुड़वारा-प्रयागराज छिवकी पंडित दिनदयाल उपाध्याय गढ़वा रोड रूट से गंतव्य को जाएगी।

 4) गाड़ी संख्या 19608 मदार जंक्शन कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 02.10.2023 को प्रारंभिक स्टेशन से चलकर अपने निर्धारित रूट के बजाए कटनी मुड़वारा प्रयागराज छिवकी पंडित दिनदयाल उपाध्याय गढ़वा रोड रूट से गंतव्य को जाएगी।

5) गाड़ी संख्या 18009 संतरागाछी- अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 29.09.2023 को प्रारंभिक स्टेशन से चलकर अपने निर्धारित रूट के बजाए गढ़वा रोड पंडित दिनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी कटनी मुड़वारा रूट से गंतव्य को जाएगी।

6) गाड़ी संख्या 18010 अजमेर-संतरागाछी साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 01.10.2023 को प्रारंभिक स्टेशन से चलकर अपने निर्धारित रूट के बजाए कटनी मुड़वारा प्रयागराज छिवकी पंडित दिनदयाल उपाध्याय गढ़वा रोड रूट से गंतव्य को जाएगी। 

7) गाड़ी संख्या 22910 पुरी- बलसाड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 01.10.2023 को प्रारंभिक स्टेशन से चलकर अपने निर्धारित रूट के बजाए बिलासपुर-रायपुर-गोंदिया-नागपुर-इटारसी रूट से गंतव्य को जाएगी।

8) गाड़ी संख्या 12853 दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस प्रतिदिन दिनांक 29.09.2023 से 03.10.2023 तक प्रारंभिक स्टेशन से चलकर अपने निर्धारित रूट के बजाए दुर्ग-गोंदिया-नागपुर- इटारसी रूट से गंतव्य को जाएगी। 

9) गाड़ी संख्या 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस प्रतिदिन दिनांक 30.09.2023 से 04.10.2023 तक प्रारंभिक स्टेशन से चलकर अपने निर्धारित रूट के बजाए इटारसी-नागपुर-गोंदिया-दुर्ग रूट से गंतव्य को जाएगी।

 10) गाड़ी संख्या 15231 बरौनि - गोंदिया एक्सप्रेस प्रतिदिन दिनांक 29.09.2023 से 03.10.2023 तक प्रारंभिक स्टेशन से चलकर अपने निर्धारित रूट के बजाए कटनी-जबलपुर- कछपुरा-गोंदिया रूट से गंतव्य को जाएगी। 

11) गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनि एक्सप्रेस प्रतिदिन दिनांक 29.09.2023 से 03.10.2023 तक प्रारंभिक स्टेशन से चलकर अपने निर्धारित रूट के बजाए गोंदिया- कछपुरा - जबलपुर कटनी रूट से गंतव्य को जाएगी।

निम्नलिखित 02 रेल गाड़ियां शार्ट टर्मिनेट / ओरजिनेट रहेगी :-

1) गाड़ी संख्या 08747/08748 बिलासपुर-कटनी - बिलासपुर स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन दिनांक 21.09.2023 से 04.10.2023 तक झलवारा स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट / ओरजिनेट होगी। अर्थात झलवारा-कटनी- झलवारा के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी। 

2) गाड़ी संख्या 06623/06624 कटनी-बरगवां कटनी स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन दिनांक 21.09.2023 से 04.10.2023 तक कटंगी खुर्द स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट / ओरजिनेट होगी। अर्थात कटंगी खुर्द-कटनी-कटंगी खुर्द के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।

यात्रीगण कृपया असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस / 139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ