Ticker

6/recent/ticker-posts

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,बुढार-धनपुरी की नगर कार्यकारणी एवं सामान्य छात्र बैठक हुई संपन्न

शहडोल - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,नगर इकाई बुढार,धनपुरी की नगर कार्यकारणी एवं महाविद्यालय और विद्यालय के सामान्य छात्रों बैठक रखी गई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,विभाग शहडोल के विभाग संगठन मंत्री सुरजीत सिंह बघेल रहे।

बैठक में आगामी नगर कार्यकारणी घोषणा के विषय में सभी छात्रों को जानकारी दी गई जिसमे विभाग संगठन मंत्री जी ने सभी छात्रों को बताया कि कैसे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 75वर्षो से काम करके आज विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बना  बैठक में अभाविप के हर वर्ष चलाए जाने वाले सदस्यता अभियान के बारे में भी छात्रों को अवगत कराया गया की किस प्रकार विद्यार्थी परिषद सदस्यता के माध्यम से छात्रों को अपने साथ जोड़कर उन्हें विद्यार्थी परिषद में कार्य करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं...विद्यार्थी के पूर्व कार्यकर्ता रविराज जी ने भी छात्रों को विद्यार्थी परिषद की कार्यपद्धति से छात्रों को अवगत कराया...और बताया कि किस प्रकार विद्यार्थी परिषद अपने संघर्ष व राष्ट्रवादी विचारो के लिए जाना जाता है..रविराज जी ने बताया कि विद्यार्थी परिषद ने कश्मीर के लाल चौक में हुए तिरंगे के अपमान का विरोध किया और आंदोलन के माध्यम से एक नारा दिया की जहां हुआ तिरंगे का अपमान वहीं करेंगे हम सम्मान के नारे के साथ विद्यार्थी परिषद ने आंदोलन को पूर्ण किया और लाल चौक में तिरंगे को सासम्मान फहराया।

बैठक में माननीय विभाग संगठन मंत्री ने अगस्त माह होने वाले कार्यक्रम तिरंगे यात्रा के विषय में भी छात्रों को बताया कि हम आने वाले अगस्त माह में नगर में एक भव्य तिरंगा यात्रा का भी आयोजन करेंगे जिसमे सभी महविद्यालय एवं विद्यालय के छात्र तथा अन्य समाज सेवी भी रहेंगे। 

सुरजीत सिंह ने बताया कि विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रवाद के प्रति जागृत करना है और विद्यार्थी परिषद छात्रों को सीखती है की विद्यार्थी कल का नही आज का नागरिक है विद्यार्थी को समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ