शहडोल - शहरमें न्यू बाई पास स्थित गपशप रेस्टोरेंट में भरी मात्रा में खाने में लापरवाही सामने आई है मित्रता दिवस की खुशी मानने कुछ मित्र बाई पास स्थित गपशप रेस्टोरेंट पहुंचे जहां पर उन्होंने खाने का आर्डर दिया जिसमे ग्राहक द्वारा पाया गया की पापड़ पर बाल का टुकड़ा था तो वेटर को बताने पर उसे बदल कर दे दिया गया, उसके कुछ देर बाद दूसरे आर्डर रोटी आई तो उसमें बटर से लपटी हुई मक्खी पड़ी हुई थी, जब इसकी सूचना मैनेजर को दी गई तो पुनः उसे भी बदल कर दे दिया गया और अपनी सफाई पेश कर दी गई ग्राहक इसे भी नजरंदाज करते हुए बदला हुआ खाना खाने लगे उसके बाद फिर जब ग्राहक ने चावल - दाल आर्डर किया और उसे खाना शुरू किए तो मुख के दातों से आवाज आई तो मैनेजर को बुला कर उसके सामने जब बाहर किया गया मुख का निवाला तो उसमे बड़ा सा कंकड़ मिला तब ग्राहक का सब्र टूट गया और मैनेजर से गपशप रेस्टोरेंट के संचालक अंकुर गुप्ता का नंबर लेकर बात की गई जब यह सब जानकारी ग्राहक द्वारा बताई गई तब रेस्टोरेंट के संचालक ने इस बात को सुन कर हसने लगे और मजाक समझ रहे थे और फिर ग्राहक को कहा की बता करवाइए मैनेजर से जब बात हुई दोनो की तो उक्त मैनेजर ने घटनाक्रम की जानकारी रेस्टोरेंट के संचालक को सब बताई गई तब संचालक द्वारा अपने मैनेजर से कहा गया की खाना बदलकर दे दो तो मैनेजर ने बताया कि खाना पहले ही एक एक करके हम बदल दिए अभी दाल पर कंकड़ मिला है तो संचालक द्वारा तेज मिजाज में कह दिया गया की दाल के पैसे छोर बाकी के पैसे जमा करवा लो
इस बात से नाराज ग्राहक ने बोला की अगर हम यह नहीं देखते और खाना खा लेते तो अस्पताल जाने की नौबत आ जाती, ग्राहक द्वारा आज कलेक्टर व खाद्य सुरक्षा अधिकारी को लिखित शिकायत की गई खाद्य अधिकारी द्वारा आश्वाशन दिया गया की इस पर जरूर कार्यवाही होगी। अभी आगे देखते है गपशप रेस्टोरेंट के संचालक पर क्या कार्यवाही होती है
0 टिप्पणियाँ