Ticker

6/recent/ticker-posts

शा.चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल में प्राध्यापक, सह प्राध्यापक सहित विभिन्न पदों पर निकली भर्ती

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल में रिक्त पदों की भर्ती हेतु आवेदन 30 सितम्बर तक

शहडोल 13 सितंबर 2021- मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अधिष्ठाता शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय डॉ0 मिलिंद शिरालकर ने जानकारी दी है कि शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शैक्षणिक आदर्श सेवा नियम 2018 के अंतर्गत शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल के अधीन प्राध्यापक, सह प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक एवं प्रदर्शक, ट्विटर के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की पूर्ति की जानी है, रिक्त पदों हेतु शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल के लिए आवेदन पत्र 30 सितंबर 2021 को शाम 5ः00 बजे तक आमंत्रित किए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल की वेबसाइट WWW.GMCSHAHDOl.ORG  संचालक चिकित्सा शिक्षा भोपाल की वेबसाइट WWW. MEDICALEDUCATION.MP.GOV.IN पर उपलब्ध है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ