Ticker

6/recent/ticker-posts

दुल्हन की एंट्री पर गलत गाना बजने से दुल्हन को आया गुस्सा लोग बोले ये तो पापा की परी है -

नई दिल्ली - वायरल वीडियो देखा जाए तो शादी हर लड़की का सपना होता है हर लड़की चाहती है कि उसकी शादी वाले दिन सब कुछ परफेक्ट हो, लेकिन जरा सोचिए यदि उसकी शादी वाले दिन एंट्री के समय गलत गाना लगा दिया जाए तो क्या होगा, जाहिर सी बात है उसका मूड खराब हो जाएगा और उसको गुस्सा आएगा, ऐसा ही कुछ हुआ एक दुल्हन के साथ जब उसकी एंट्री पर गलत गाना बजा दिया गया और उसे गुस्सा आ गया यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

File source- Viral video
वूंपला के पेज से शेयर किया गया दुल्हन की एंट्री का यह वीडियो फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुल्हन अपनी एंट्री पर गलत गाना बजने की वजह से बहुत गुस्से में है दरअसल, ध्यान से सुनने पर मालूम पड़ता है कि दुल्हन जब एंट्री करती है तो बैकग्राउंड में ‘दो घूंट मुझे भी पिला दे शराबी' गाना चल रहा होता है, जिसे सुनकर उसे गुस्सा आ जाता है और वह नाराज होने लगती है. दुल्हन के गुस्से के बाद ‘दीन शगना दा' गाना चल पड़ता है।

Advertising
वीडियो में आप दुल्हन को बोलते हुए सुन सकते हैं कि ‘मैं ऐसे तो एंट्री बिल्कुल नहीं करूंगी उसको बोलो मैंने बोला था, सोशल मीडिया यूजर भी वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं एक ने लिखा है ‘अरे ये तो पापा की परी है, तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘तभी दुल्हे के पास मौका था भागने' वहीं कुछ लोग यह कहते हुए भी दिख रहे हैं कि यह उसका दिन है इसलिए गाना बजना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ